फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government big decision, Update the Aadhar card

ध्यान दें: जल्द आधार अपडेट करवाएं, वरना कट जाएगी पेंशन

Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government big decision, Update the Aadhar card
- फोटो : Demo Photo
हरियाणा सरकार ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जिन सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की अगस्त मास की पेंशन आधार संख्या दर्ज न होने, गलत दर्ज होने, दो या उससे अधिक बार दर्ज होने आदि जैसे कारणों से खातों में नहीं पहुंच पाई है तो वे 18 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2017 तक अपने मूल आधार कार्ड तथा उसकी स्पष्ट फोटो प्रति के साथ अपने खंड या एमसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता  बताया कि ऐसे पेंशनधारकों को अपने खंड या एमसी कार्यालय में इस कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारी से मूल आधार कार्ड की जांच करवाकर उसकी फोटो प्रति पर अपनी पेंशन आईडी संख्या का उल्लेख करते हुए अपने हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाकर देना होगा, ताकि उनकी आधार संख्या दर्ज की जा सके या इसे दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन


आधार संख्या सही दर्ज होने के बाद उनकी पेंशन बकाया पेंशन राशि सहित जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से कोई लाभपात्र 18 से 29 सितंबर तक संबंधित खंड या एमसी कार्यालय में नहीं पहुंच पाता है तो वह 3 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर अपनी आधार संख्या को दर्ज या दुरुस्त करवा सकता है। यदि लाभार्थी की तरफ से 31 अक्तूबर तक आधार संख्या दर्ज नहीं करवाई जाती या सही नहीं करवाई जाती तो उसका नाम लाभपात्रों की सूची से काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed