फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government Action on Viral video of woman beating by police in Faridabad

पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, तीन एसपीओ बर्खास्त, दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Tue, 28 May 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana government Action on Viral video of woman beating by police in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने बल्लभगढ़ में महिला की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। दो हेड कांस्टेबल को सस्पेंड व तीन एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार ने पिटाई के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर सरकार ने डीजीपी को तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। डीजीपी ने हरकत में आते हुए कार्रवाई कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद में एफआईआर भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और पीड़िता ने पुलिस को सूचित नहीं किया था। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गैरकानूनी तरीके से काम करने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने से संकोच नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने एचसी बलदेव व रोहित को सस्पेंड व एसपीओ कृष्ण, हरपाल, और दिनेश को बर्खास्त कर दिया है। 


घटना में संलिप्त 5 पुलिसकर्मी के खिलाफ मारपीट, महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने इत्यादि धाराओं के अंतर्गत थाना आदर्शनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की तलाश की जा रही है। उससे संपर्क कर बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed