{"_id":"268d55603b635f3fdfd046aa3eda15bf","slug":"haryana-girl-wrestlers-selected-for-world-wrestling-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगी हमारी दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में खेलेंगी हमारी दो बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 11 Aug 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड सब जूनियर कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में रोहतक की दो बेटियां देश को पदक दिलाने के लिए खेलेंगी। लखनऊ में रविवार को चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन
यहां रोहतक की रीना और टीना ने विरोधी पहलवान को चित कर चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया है। ये दोनों खिलाड़ी छोटूराम स्टेडियम में प्रेक्टिस करती हैं।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपती मल्हान ने बताया कि रीना 51 किग्रा भारवर्ग और टीना 70 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह चैंपियनशिप 25-30 अगस्त तक रूस के बुशनिया में होनी है। इनके चयन पर रेसलिंग कोच मनदीप व अन्य अधिकारियों ने खुशी जताई।