{"_id":"608db207948aa43fea012bcd","slug":"haryana-gets-25-metric-ton-extra-quota-of-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को मिला ऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को मिला ऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर
Sun, 02 May 2021 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 01:24 AM IST
सार
- राज्य का कोटा बढ़कर 257 मीट्रिक टन हुआ
- मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से किया था अनुरोध
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : self
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 25 मीट्रिक टन और बढ़ा दिया है। इसे सेलाकुई लिंडे से लाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़कर 257 मीट्रिक टन हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग में अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसके बाद अतिरिक्त 25 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के कोटे को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
आज पहुंचेगा ऑक्सीजन टैंकर
उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर और राउरकेला प्लांट से हरियाणा के लिए अतिरिक्त कोटा लाने वाले ऑक्सीजन टैंकर रविवार को पहुंचेंगे। इसके बाद, राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने अपनी यात्राओं के दौरान अधिकारियों को प्रोटोकॉल के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी है। वह जिलों में कोविड -19 स्थिति का मुकाबला करने की तैयारी और व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन