फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana get 2nd place in better power distribution across the country

उपलब्धि: बेहतर बिजली वितरण मामले में हरियाणा देशभर में दूसरे नंबर पर, गुजरात की कंपनियों को मिला पहला स्थान

Fri, 16 Jul 2021 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

हरियाणा की बिजली कंपिनयों ने बेहतर बिजली वितरण के मामले में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर गुजरात की कंपनियां काबिज हैं। बता दें कि पीएफसी बिजली कंपनियों को लोन प्रदान करता है। वही हर साल कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर सर्वे भी करता है।

विज्ञापन
Haryana get 2nd place in better power distribution across the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेहतर वितरण रैकिंग में हरियाणा की बिजली कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पावर फाइनेंस कारपोरेशन (पीएफसी) की साल 2019-20 की एआईआरआर (एनुअल इंटेग्रेटिड रेटिंग रिपोर्ट) में गुजरात की कंपनियों ने पहला और हरियाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


पीएफसी) की साल 2019-20 की एआईआरआर में बताया गया है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को ए प्लस और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ए ग्रेड दिया गया है। यह पहली बार है कि प्रदेश के दोनों निगमों को टॉप रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएफसी बिजली कंपनियों को लोन देता है और हर साल कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर सर्वे कराता है। सर्वे में 12 राज्यों की 20 बिजली वितरण कंपनियों का अलग-अलग बिंदुओं पर सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हर साल ग्रेड में सुधार
वर्ष 2015-16 के सर्वे में यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन को बी, 16-17 में दोनों निगमों को बी प्लस, 2017-18 की रेटिंग में दोनों को ए और 2018-19 में यूएचबीवीएन को ए और डीएचबीवीएन को ए प्लस ग्रेड मिला था। 


लाइन लॉस घटा, फायदे में निगम
बता दें वर्ष 2019 तक सीएम मनोहर लाल ने बिजली महकमा अपने पास रखते हुए आईएएस अधिकारी की जगह आईपीएस शत्रुजीत कपूर को बिजली विभाग का सीएमडी लगाया। सीएम का यह फामूर्ला निगमों के लिए कामयाब रहा। एक तो लाइन लॉस घटकर 17 प्रतिशत से नीचे आ गया, जबकि कलेक्शन भी बढ़ा। जिससे पहली बार बिजली निगम घाटे से निकलकर फायदे में पहुंचे। बिजली आपूर्ति से लेकर अन्य मामलों में भी पहले से प्रगति की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed