फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Former Chief Minister OP Chautala admitted to hospital

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती

Thu, 03 Dec 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana Former Chief Minister OP Chautala admitted to hospital
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को चौटाला की कोविड जांच रिपोर्ट आई। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक ओपी चौटाला में कोविड के कोई विशेष लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है। एहतियातन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों की एक विशेष टीम चौटाला की देखभाल कर रही है। उम्र ज्यादा होने के कारण एक-दो दिन में उनकी कई और जांच की जाएंगी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दिनों ओपी चौटाला के दो पोतों की शादी हुई थी। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला की गुरुग्राम में ही शादी हुई थी। उसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए थे। समारोह में वह लगातार बिना मास्क में नजर आए थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को सिरसा के तेजाखेड़ा स्थित फार्म पर उनके पोते अर्जुन चौटाला के शादी के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था। समारोह में प्रदेश की कई राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed