{"_id":"b42ddb936912d894c46fe0bbab85b4cd","slug":"haryana-finance-minister-captain-abhimanyu-claims-for-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भाजपा के मंत्री ने मांगा 90 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भाजपा के मंत्री ने मांगा 90 लाख मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 90 लाख का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
मुंबई की न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को वित्तमंत्री की ओर से मुआवजा ऐप्लीकेशन मिली है। इसमें वित्तमंत्री ने मोटर पॉलिसी के तहत अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर के नुकसान के लिए मुआवजे मांगा है।
कंपनी के चेयरमैन जी श्रीनिवासन ने बताया कि जाट हिंसा में जिन-जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उनकी तरफ से कंपनी को 100 के करीब मुआवजा ऐप्लीकेशन मिले हैं। इनमें से 20 के करीब दावे सात से आठ करोड़ के हैं।
विज्ञापन
कंपनी को अभी और ज्यादा क्लेम मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जाट आंदोलन के दौरान हिंसा करते हुए उपद्रवियों ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जला दिया था।
विज्ञापन