फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana : Farmers showed black flags to Deputy CM dushyant chautala at Sirsa

किसानों ने दुष्यंत चौटाला को दिखाए काले झंडे, हेलीकॉप्टर तक जाने के लिए फांदी पुलिस लाइन की दीवार

Fri, 26 Feb 2021 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Farmers showed black flags to Deputy CM dushyant chautala at Sirsa
सिरसा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार सुबह बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर सड़क मार्ग से आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया। किसानों ने उपमुख्यमंत्री के आवास के समक्ष दो घंटे धरना दिया और पुतला फूंका। दोपहर में उपमुख्यमंत्री को लेने हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पहुंचा तो किसान पुलिस लाइन की दीवार फांद कर अंदर घुस गए।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने समझाकर रोड पर जाने को कहा। जिसके पश्चात उपमुख्यमंत्री के आने पर किसानों ने करीब 200 मीटर दूर हेलीकॉप्टर को काले झंडे दिखाकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया। पौने चार घंटे सिरसा में रुकने के बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पानीपत रवाना हो गए। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने की सूचना मिलते ही शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरनास्थल पर बैठे किसान हाथों में काले झंडे लेकर उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और बैरिकेड लगवा दिए। पुलिस ने किसानों को बाबा भूमण शाह चौक पर रोक लिया। किसानों ने दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका। दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर जैसे ही उपमुख्यमंत्री को लेने हेलीकॉप्टर सिरसा पुलिस लाइन पहुंचा तो किसान पुलिस लाइन की तरफ दौड़ पड़े। 

किसान पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी सेंटर की दीवार फांदकर हेलीकॉप्टर की ओर जाने का प्रयास करने लगे। वहां पर तैनात पुलिस बल ने किसानों को रोक लिया और वापस जाने को कहा। किसान पुलिस लाइन के दूसरे गेट की तरफ दौड़ पड़े। वहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। दूसरे गेट पर किसानों को बाहर ही रोक दिया। 

करीब आधे घंटे के पश्चात उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होने के लिए पहुंचे तो किसानों ने काले झंडे दिखाकर उपमुख्यमंत्री का विरोध किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के जाने के पश्चात किसान वापस शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पहुंच गए। दोपहर पौने दो बजे उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पानीपत रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed