फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HARYANA election: PM Modi may call Big Announcement

रैली में आज दिग्गजों को चौंका सकते हैं मोदी

Sat, 11 Oct 2014 01:19 AM IST
चेतन सिंह/अमर उजाला, सिरसा
चेतन सिंह/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 11 Oct 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
HARYANA election: PM Modi may call Big Announcement

भाजपा की शनिवार को सिरसा में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तरकश से बड़ा तीर चला सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोदी मंच से डेरा सच्चा सौदा को गंगा और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन


डेरा पहले ही गंगा व स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम चला चुका है। ऐसे में भाजपा सामाजिक मुद्दों के बहाने राजनीति की बिसात बिछा सकती है। यदि भाजपा व डेरा सच्चा सौदा एक मंच पर आते हैं तो इससे कुछ जगह पर समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन


इस वजह से सभी की निगाहें 11 अक्तूबर को सिरसा में होने वाली रैली पर लगी हुई हैं। भाजपा की ओर से लगातार डेरा सच्चा सौदा से नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दो बार डेरा प्रमुख से मिल चुके हैं। वहीं, दो दिन पहले अमित शाह भी डेरे की राजनीतिक विंग के नुमाइंदों से मुलाकात कर चुके हैं।

डेरे के 60 लाख श्रद्धालुओं पर नजर

HARYANA election: PM Modi may call Big Announcement

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा हर हाल में डेरे के लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं को अपनी ओर करने के पूरे प्रयास करेंगी। डेरा भक्तों का लगभग 18 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।

पांच अक्तूबर को डेरा सच्चा सौदा की तरफ से प्र्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में डेरा प्रमुख ने मोदी की ओर से चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की जमकर तारीफ की थी और मोदी के कार्यों को सराहा था।
 
डेरा के प्रवक्ता पवन इंसां ने बताया कि डेरा हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। डेरा पूरे देश की नदियों और धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए हमेशा तैयार रहा है। अगर राजनीति के मंच से इस बात को कोई उठाता है या समर्थन मांगता है तो फिर सोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed