{"_id":"fdd6fc730d66d9ce7ae6c502ba917cf5","slug":"haryana-election-cancellation-of-nomination-papers-of-360-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 360 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 360 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश के कुल 360 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए। चुनावी मैदान में अब 1565 उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि इनमें से 1403 पुरुष और 162 महिला उमीदवार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे कम 7 उम्मीदवार शाहबाद विधानसभा हलके में सबसे अधिक 40 उम्मीदवार असंध में हैं।
विज्ञापन
वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत बाल्गद ने बताया कि राज्य परिवहन निगम समेत अन्य निजी संचालकों के बस में किसी दल के विज्ञापन प्रकाशित करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयोग के पास राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन राज्य परिवहन निगम की बसों और नगर निगमों द्वारा चलाई जा रही बसों और अन्य सरकारी वाहनों पर लगाने का मामला सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया।