फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election BJP changed its strategy to save its stronghold Congress is also making efforts

Haryana Election: गढ़ बचाने के लिए भाजपा ने बदली रणनीति, कांग्रेस भी लगा रही जोर; भगवंत मान के सहारे आप

Tue, 10 Sep 2024 04:22 AM IST
विजय पुंडीर आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Sep 2024 04:22 AM IST
सार

पीएम मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस ने भी अपने शीर्ष नेताओं की रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। राहुल गांधी 20 या 22 सितंबर को हरियाणा जा सकते हैं। उसके बाद प्रियंका गांधी की रैलियों की तैयारी है।

विज्ञापन
Haryana Election BJP changed its strategy to save its stronghold Congress is also making efforts
पीएम मोदी, राहुल गांधी, भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है। 2014 में बहुमत के साथ और 2019 में दोबारा सरकार बनाने के पीछे उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के मतदाताओं का समर्थन मुख्य रहा है। इन जिलों की 31 विधानसभा सीटों में से 16 पर भाजपा का कब्जा है। गैर जाट बहुल इन जिलों को भाजपा अपना गढ़ मानती है।

विज्ञापन


मगर, 10 साल की सत्ता के बाद भाजपा और उसके विधायकों को गढ़ में ही सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को अंबाला सीट भी गंवानी पड़ी। गढ़ बचाने के लिए पार्टी को नए सिरे से किलेबंदी करने के साथ रणनीति भी बदलनी पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबकी दक्षिण हरियाणा यानी अहीरवाल बेल्ट के बजाय उत्तरी हरियाणा की जीटी बेल्ट से चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली की शुरुआत करेंगे। पिछले चुनावों तक पीएम मोदी रैलियों की शुरुआत 19 सीटों वाली अहीरवाल बेल्ट से करते आए हैं। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के जिलों में जाटों से ज्यादा गैर जाट मतदाताओं की आबादी है, यह भाजपा का कोर वोटर है। लिहाजा भाजपा का फोकस इन्हीं जिलों में ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सैनी की सीट भी कुरुक्षेत्र में
पीएम मोदी के कुरुक्षेत्र में रैली करने की बड़ी वजह सीएम नायब सिंह सैनी का लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना भी है। लाडवा कुरुक्षेत्र जिले की सीट है। सैनी अभी करनाल से विधायक हैं। मगर इस बार सीट बदल ली है। लाडवा सीट से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। ऐसे में पीएम मोदी न सिर्फ सीएम सैनी की सीट, बल्कि जीटी बेल्ट की 31 सीटों को साधने का काम करेंगे।

राहुल 20 या 22 से करेंगे शुरुआत
कांग्रेस ने भी अपने शीर्ष नेताओं की रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। राहुल गांधी 20 या 22 सितंबर को हरियाणा जा सकते हैं। उसके बाद प्रियंका गांधी की रैलियों की तैयारी है। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख चांदवीर हुड्डा ने बताया, भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा स्टार प्रचारक हैं। वे सभी विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। दोनों ही एक दिन में तीन से चार विधानसभा सीट में रैलियां करने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस अपनी रैलियों की शुरुआत जींद से कर सकती है। विनेश फोगाट जींद जिले के जुलाना से ही चुनाव लड़ रही हैं। जींद जिला जाट बहुल्य और राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है।

मायावती कर सकती हैं चार रैलियां
बसपा ने इस बार इनेलो के साथ गठबंधन किया है। बसपा प्रमुख मायावती की भी रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वह यमुनानगर, अंबाला, पलवल, सिरसा और जींद में रैलियां कर सकती हैं। बसपा पहले भी यमुनानगर के छछरौली, जगाधरी, असंध, अटेली जैसे हलकों में मजबूत रही है। इसलिए यमुनानगर के अलावा मेवात में उनकी रैलियां करने की योजना बसपा बना रही है।

भगवंत मान के सहारे आप
आप को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का इंतजार है। शराब घोटाले में जेल में बंद केजरीवाल जब तक बाहर नहीं आते, प्रचार का जिम्मा पंजाब के सीएम भगवंत मान संभालेंगे। आप का पूरा फोकस पंजाब से लगती सीटों पर रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed