{"_id":"586959204f1c1b3f7aeebdd3","slug":"haryana-education-minister-ram-bilas-sharma-on-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश बदल रहा है, चाय बेचने वाला पीएम तो सब्जी बेचने वाला बन रहा सीएम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश बदल रहा है, चाय बेचने वाला पीएम तो सब्जी बेचने वाला बन रहा सीएम'
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Minister Ram Bilas Sharma
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि शिक्षा के ग्लोबलाइजेशन से उसका बाजारीकरण हो गया है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली में अध्यापकों और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास की जरूरत है। देश की संस्कृति अजर-अमर है। हमारा देश भावुकता का है। यहां किसी भी लड़ाई में आत्मविश्वास से ही विजय पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। अब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन रहा है और सब्जी बेचने वाला मुख्यमंत्री बन रहा है। उन्होंने अध्यापकों और विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रकाश कहीं से भी मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए।
शिक्षामंत्री रविवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में नए साल की पहली संध्या पर बोल हरियाणा उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस दौरान बोल हरियाणा रेडियो का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में युवा पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।
इस दौरान दोनों मंत्रियों ने बोल हरियाणा की टीम जोगेंद्र बड़क, मनु पाराशर और पवन टोकस को हरियाणा के गीत, रागिनियों और संस्कृति को दुनिया में प्रसिद्ध करने के लिए ऑनलाइन रेडियो बोल हरियाणा जैसा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए बधाई दी। इस दौरान कुलपति बीके पूनिया ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम संयोजक आनंद शर्मा ने बताया कि शिक्षा और सहकारिता मंत्री ने सरगम थियेटरीकल ग्रुप को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।