{"_id":"6048ac5e9d2a1a35b34875e0","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-attack-on-congress-during-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा पर दुष्यंत चौटाला का तंज : अब जी-23 में लग रही हाजिरी, कल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा पर दुष्यंत चौटाला का तंज : अब जी-23 में लग रही हाजिरी, कल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे
Wed, 10 Mar 2021 04:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विपक्ष के साथी हताश हैं। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के साथियों ने धीरे-धीरे अपनी पोल खोल दी है। ये कृषि कानूनों पर गंभीर नहीं हैं। इन्हें अपने 10 साल के सेक्शन 4, 6 व 9 भी याद रहना चाहिए। बीपीटीपी किसकी कंपनी, जींद में किसके पेट्रोल पंप लगे, रिलायंस को किसने जमीन दी। हुड्डा के समय किसानों की जमीन ब्याज में गई।
विज्ञापन
आज सत्ता परिवर्तन की रेस चल रही है। दौड़ यह कि कैसे अपने बेटे को प्रधान बना दें। पहले दिल्ली दरबार में हाजिरी लगती थी। अब जी-23 में लग रही। कल को यह अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत ने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि पानीपत में किसके मुंह पर थप्पड़ पड़े थे और रोहतक में किस पर चूड़ियां फेंकी गईं। विरोध करना सबका अधिकार लेकिन मर्यादा में रहकर करना चाहिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी स्याही फेंकी गई। विधानसभा की ये कुर्सियां किसी की बपौती नहीं।
कांग्रेस विधायक ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कानून इतने बढ़िया तो किसान क्यों दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं। हर चीज आज खतरे में है, क्या यही अच्छे दिन हैं। किसान की आवाज सड़क से संसद तक कांग्रेस उठाएगी। हमें आज जय जवान, जय किसान, जय संविधान चाहिए। ताकि संविधान के अनुसार काम हो। भुक्कल ने कहा कि सीएम साहब हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं, लेकिन उन मां, बहनों व बच्चों की सुध भी लें, जिनके सिर पर आंदोलन के कारण भाई, पिता और पति का साया नहीं रहा। गीता भुक्कल ने कहा कि जब सरकार के नुमाइंदों को अपने हलकों में जाने नहीं दिया जा रहा है तो इससे बड़ा राइट टू रिकॉल क्या हो सकता है।
सरकार को मिला गोपाल कांडा का साथ
हलोपा विधायक गोपाल कांडा ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति सदन में अलग। मुझे हर वर्ग की आवाज रखनी है। अगर सरकार ने अच्छे काम न किए होते तो दोबारा केंद्र व प्रदेश में सरकार नहीं आती। जिन लोगों ने मुझे चुनकर भेजा है, उनके लिए सरकार के साथ हूं। अगर कानून सही नहीं तो दोबारा भी तीन साल बाद चुनाव होने हैं, उनका इंतजार कर लो। मेरे खून में वफा है, जिसका साथ दिया तो पूरा दिया। सिरसा के किसानों को 300 करोड़ का मुआवजा देने पर कांडा ने सरकार का धन्यवाद कहा।