फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala adamant on action against ACS

हरियाणा: ACS आनंद मोहन शरण से डिप्टी CM खफा, कार्रवाई पर अड़े, सरकार को लिखे तीन पत्र

Tue, 18 Jul 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

चार जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में एसीएस आनंद मोहन शरण की ओर से मानेसर के गांवों की जमीन के बदले मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में ही उपमुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण पर उनको नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था और इस मामले को पेंडिंग रखवा दिया था।

विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala adamant on action against ACS
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अतिरिक्त मुख्य सचिव एसीएस आनंद मोहन शरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर अड़ गए हैं। उन्होंने बीते 15 दिन में कार्रवाई को लेकर एक के बाद एक तीन पत्र हरियाणा सरकार को लिख डाले हैं। उप मुख्यमंत्री अपने किसी भी विभाग में शरण की सेवाएं नहीं चाहते। अभी शरण के पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा है, क्योंकि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग दुष्यंत चौटाला के पास है और डिप्टी सीएम एसीएस को अपने विभाग से बदलने की सिफारिश कर चुके हैं। उधर, सरकार पूरे मामले में कोई भी कदम उठाने से पहले सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने दो पत्रों में कोई कार्रवाई न होने के बाद अब तीसरा पत्र एक दिन पहले ही लिखा है। उसमें बीते दो पत्रों का जिक्र करने के साथ ही शरण के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी भी जताई है। सूत्रों का दावा है कि उप मुख्यमंत्री इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है और हर हाल में अतिरिक्त मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि तीसरे पत्र में उप मुख्यमंत्री ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई की सिफारिश की है। सूत्रों का दावा है कि मुख्य सचिव को पत्र लिखने के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से भी बात की है। हालांकि, अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव का न तो विभाग बदला गया है और न ही उन पर कोई कार्रवाई हुई है। सीएमओ के अधिकारी बढ़ते टकराव के चलते अब तमाम पहलुओं को खंगाल रहे हैं, ताकि मामले को जल्द सुलझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना जानकारी कैबिनेट में प्रस्ताव लाने पर शुरू हुआ टकराव

चार जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में एसीएस आनंद मोहन शरण की ओर से मानेसर के गांवों की जमीन के बदले मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में ही उपमुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण पर उनको नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था और इस मामले को पेंडिंग रखवा दिया था। बाद में सीएमओ ने इसी मामले को लेकर सात जुलाई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव को पारित कराया था। उसके बाद ही उप मुख्यमंत्री एसीएस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, इस मामले में एसीएस आनंद मोहन शरण पहले ही कह चुके हैं कि सरकार के कहने के बाद ही प्रस्ताव लाया गया था।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का गुरुग्राम दौरा कल

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 जुलाई को गुरुग्राम जिले का दौरा कर कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 जुलाई बुधवार को गुरुग्राम जिला के पथरेड़ी गांव में प्राइमरी चौपाल में सुबह 11 बजे व गांव राठीवास स्थित बड़ी चौपाल में सुबह 11:45 बजे जनसभा को संबोधित कर नागरिकों की जनसमस्याएं सुनेंगे। 

इसके उपरांत वे दोपहर 1:45 बजे गांव खोड़ स्थित मनावल चौपाल व दोपहर 3 बजे गांव बलेवा स्थित सरकारी स्कूल में जनसभा को संबोधित कर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। दुष्यंत चौटाला अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांव खंडेवला में शाम 4:45 बजे जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed