{"_id":"5e4bea378ebc3ef25d1c978f","slug":"haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-got-office-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला को विधानसभा में मिला कार्यालय, पहली बार डिप्टी सीएम को हुआ आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला को विधानसभा में मिला कार्यालय, पहली बार डिप्टी सीएम को हुआ आवंटित
Tue, 18 Feb 2020 07:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:16 PM IST
सार
- पहली बार डिप्टी सीएम को हुआ आवंटन, पार्टी ने की थी मांग।
- विधानसभा सचिवालय के सचिव ने पत्र के जरिये दी जानकारी।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को विधानसभा में कार्यालय मिल गया है। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कमरा नंबर 69 आवंटित किया है। विधानसभा में पहली बार किसी डिप्टी सीएम को कार्यालय मिला है। अब तक सीएम, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर व संसदीय कार्यमंत्री को ही कार्यालय आवंटित किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार में सीएम मनोहर लाल ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला को भी कार्यालय मुहैया कराया था। तब से नेता प्रतिपक्ष को भी कार्यालय देने की परंपरा शुरू हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने इस बार नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी कार्यालय दे दिया है।
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद दुष्यंत डिप्टी सीएम बने थे। उसके बाद ही उनके कार्यालय की ओर से विधानसभा में भी कार्यालय आवंटित करने की मांग की गई थी। अब स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दुष्यंत चौटाला को कार्यालय आवंटित करने को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
इसके बाद ही विधानसभा सचिवालय के सचिव ने डिप्टी सीएम को पत्र के जरिये कमरा नंबर 69 आवंटित होने की जानकारी दी है। जरूरत अनुसार उन्हें विधानसभा में अस्थायी स्टाफ भी मुहैया कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत बजट सत्र के दौरान विधानसभा कार्यालय में कामकाज शुरू कर देंगे।