फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana coronavirus cases latest news today updates

हरियाणा के सात जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 424 नए मामले, चार की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
सार

  • करनाल में सबसे अधिक केस, गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में भी बढ़ रहा संक्रमण।
  • रिकवरी रेट 98 फीसदी ने नीचे आया, मृत्यु दर 1.12 फीसदी।

विज्ञापन
haryana coronavirus cases latest news today updates
हरियाणा में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 424 नए केस आए, जबकि 4 संक्रमितों ने दम तोड़ा। राज्य के सात जिलों में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

करनाल में संक्रमण सबसे अधिक फैल रहा है। उसके बाद गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व फरीदाबाद हैं।

सात जिलों में कोई नया केस नहीं आया, इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, नूंह व चरखी दादरी शामिल हैं। अंबाला व करनाल में 1-1 व पानीपत में दो संक्रमितों की मृत्यु हुई है। संक्रमितों का रिकवरी रेट 98 फीसदी से अधिक चल रहा था, जो कम होकर 97.81 पहुंच गया है। मृत्यु दर 1.12 फीसदी है। अभी प्रदेश में कोरोना के 2952 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को 18522 लोगों के नमूने कोरोना की जांच को लिए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि नए मामले बढ़ने पर निगरानी बढ़ाई गई है। टेस्टिंग भी बढ़ा रहे हैं। टीकाकरण में तेजी आई है। 520425 कोरोना योद्धाओं व अन्य को वैक्सीन लगाई गई है। अभी प्रदेश में 3073 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed