फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona Update: 259 Fresh covid-19 cases Reported in Haryana, New Strain of Corona virus found in Karnal

हरियाणा में 259 पॉजिटिव मिले, चार की मौत, ब्रिटेन से लौटे व्यक्ति में मिला नया स्ट्रेन

Tue, 05 Jan 2021 11:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Corona Update: 259 Fresh covid-19 cases Reported in Haryana, New Strain of Corona virus found in Karnal
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के करनाल में ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मंच गया है। फिलहाल इस मरीज को कोविड सेंटर जाट धर्मशाला में रखा गया है। दिसंबर में अमेरिका और ब्रिटेन से आए करीब 106 लोगों को ट्रेस कर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टेस्ट करवाया था। 

विज्ञापन


इनमें से 26 दिसंबर को ब्रिटेन से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जो कि करनाल शहर का रहने वाला है। इसके बाद इसका को दोबारा सैंपल लेकर दिल्ली भेजा गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोरोना का नया स्ट्रेन तो नहीं है। अब दिल्ली से इसकी रिपोर्ट में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि यह व्यक्ति अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ ब्रिटेन से आया था। सभी के सैंपल लिए गए थे। एक व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब दोबारा इसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। करनाल जिले में कोरोना के अब तक 10873 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 148 की मौत हो चुकी है, 154 एक्टिव तथा 10571 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के 259 नए मामले, चार मरीजों की मौत
हरियाणा में मंगलवार को 259 नए कोरोना संक्रमित मिले और चार मरीजों की मौत हो गई। पलवल, चरखी दादरी में कोई नया मामला नहीं आया, जबकि गुरुग्राम में सबसे ज्यादा केस सामने आए। वहीं, एक दिन में 300 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अभी प्रदेश में 2692 सक्रिय मरीज हैं। फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 


मंगलवार को रिकवरी दर 97.87 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.11 फीसदी रही। गुरुग्राम में 35, फरीदाबाद 29, सोनीपत 8, हिसार 7, अंबाला 25, करनाल 12, रोहतक 34, रेवाड़ी 16, पंचकूला 32, यमुनानगर 8, जींद 7, कुरुक्षेत्र 5, सिरसा 7, महेंद्रगढ़ 1, भिवानी 21, झज्जर 1, फतेहाबाद 1, कैथल 5, नूंह  में 1 नया केस मिला। 23721 लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed