हरियाणा में 22 लाख मरीज संक्रमित होकर खुद ठीक हुए, आज 2457 नए पॉजिटिव मिले
- प्रदेश में कुल मरीज 103773, एक्टिव केस 21014, नए 2457 केस आए, 24 और मरीजों की मौत
- सरकार का दावा- 30 सितंबर तक इंतजाम पूरे, अब 15 अक्तूबर तक बनाएंगे प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 103773 हो गई है। जिनमें से एक्टिव केस 21014 हैं। चौबीस घंटे में 2457 नए कोरोना केस आए हैं। जबकि 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। फरीदाबाद में दो, अंबाला में दो, पानीपत में एक, करनाल में तीन, हिसार में चार, पंचकूला में एक, झज्जर में एक, कुरुक्षेत्र में तीन, नूहं में एक, सिरसा में दो, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में दो मरीजों ने संक्रमण से मौत हुई है। 374 गंभीर हैं। 2753 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं।
रिकवरी रेट थोड़ा बढ़कर 78.72 प्रतिशत हो गया है। वहीं संक्रमण की दर और बढ़कर 6.54 प्रतिशत हो गई है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि हमारे पास 30 सितंबर तक बनने वाले हालातों से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। अब हम 15 अक्तूबर तक बनने वाले हालात से लड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि सीरो सर्वे में ये बात सामने आई है कि करीब 22 लाख संक्रमित हुए और अपने आप ठीक हो गए। जबकि हमने उनके टेस्ट तक नहीं किए। सीएम के अनुसार प्रदेश सरकार इस बीमारी से लड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है।
सीएम अब डोनेट करेंगे अपना प्लाज्मा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ है और कामकाज में जुटे हुए हैं। जबकि स्वास्थ्य महकमे की टीम अगले दस दिन तक उनका नियमित जांच करेगी। सीएम ने अपने एकांतवास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई बरसों से इतना आराम नहीं किया। जितना अब किया। वे रूटीन में 5 से 6 घंटे सोते हैं। मगर एकांतवास में वे 12 से 13 घंटे तक सोए, पुस्तकें पढ़ी व टीवी देखा।
सीएम ने कहा कि उन्होंने संक्रमणग्रस्त होने के बाद एकांतवास को झेला है। इसलिए वे लोगों से अपील करते हैं कि वे सावधानी बरतें और इस संक्रमण से बचे। उनके अनुसार अब वे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उन्होंने अपना प्लाज्मा संक्रमित मरीज के इलाज के लिए डोनेट करने की घोषणा कर दी है।
121033 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में
हरियाणा में अभी 6785 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 121033 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 282, गुरुग्राम में 394, सोनीपत में 271, रेवाड़ी में 39, अंबाला में 160, रोहतक में 50, पानीपत में 159, करनाल में 177, हिसार में 113, पलवल में 52, पंचकूला में 112, महेंद्रगढ़ में 80, झज्जर में 27, भिवानी में 59, कुरुक्षेत्र में 142, नूंह में 11, सिरसा में 82, यमुनानगर में 72, फतेहाबाद में 13, कैथल में 49, जींद में 64 व चरखी दादरी में 49 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 16983, गुरूग्राम में 16738, सोनीपत में 6718, रेवाड़ी में 4770, अंबाला में 6550, रोहतक में 4632, पानीपत में 6283, करनाल में 6162, हिसार में 4312, पलवल में 2117, पंचकूला में 4608, महेंद्रगढ़ में 2721, झज्जर में 2030, भिवानी में 2247, कुरुक्षेत्र में 4285, नूहं में 1008, सिरसा में 2725, यमुनानगर में 3183, फतेहाबाद में 1796, कैथल में 1938, जींद में 1502 व चरखी दादरी में 465 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
अब तक फरीदाबाद में 14947, गुरूग्राम में 13866, सोनीपत में 5673, रेवाड़ी में 4194, अंबाला में 5185, रोहतक में 3571, पानीपत में 4789, करनाल में 4216, हिसार में 3099, पलवल में 1846, पंचकूला में 3339, महेंद्रगढ़ में 2210, झज्जर में 1664, भिवानी में 1795, कुरुक्षेत्र में 2530, नूंह में 840, सिरसा में 1692, यमुनानगर में 2520, फतेहाबाद में 1010, कैथल में 1495, जींद में 918 व चरखीदादरी में 291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।