फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress showed strength in the last days, today Rahul will reach Congress stronghold

Haryana: अंतिम दिनों में कांग्रेस ने ताकत झोंकी, आज कांग्रेस के गढ़ की किलेबंदी करेंगे राहुल

Tue, 01 Oct 2024 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 12:43 AM IST
सार

कांग्रेस रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम मोदी की रैली हो चुकी है, वहीं जाकर राहुल गांधी पलटवार कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं।

विज्ञापन
Haryana: Congress showed strength in the last days, today Rahul will reach Congress stronghold
राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं। विजय संकल्प यात्रा के लिए निकले राहुल गांधी मंगलवार को बहादुरगढ़ से रथयात्रा की शुुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इस पूरी बेल्ट को भी कांग्रेस को गढ़ माना जाता है। बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत और गोहाना में कांग्रेस के विधायक हैं, केवल गन्नौर सीट भाजपा के पास है। पार्टी की रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां हो चुकी हैं, वहां पर राहुल गांधी बड़ी जनसभाएं करके पलटवार कर रहे हैं। मंगलवार शाम राहुल गोहाना में रैली को संबोधित करेंगे, यहां पर पीएम मोदी पहले ही भाजपा के समर्थन में रैली कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत संभलकर चल रही है। पहले पार्टी ने पहले टिकटों में कोई जल्दबाजी नहीं की, बल्कि भाजपा की टिकटें जारी होने के बाद अंतिम क्षणों तक टिकट आवंटन किया। इसका फायदा ये हुआ कि बागी दूसरे दलों में नहीं जा सके। प्रचार को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान भाजपा की रैलियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को राहुल और प्रियंका गांधी पूरा दिन हरियाणा में रहे। नारायणगढ़ से लेकर थानेसर तक रोड शो किया। शाम को थानेसर में राहुल और प्रियंका ने रैली को संबोधित किया। मोदी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र में रैली करके प्रचार अभियान का आगाज किया था।

जुलाना और बवानीखेड़ा में आज आएंगी प्रियंका गांधी
वीनेश फोगाट के समर्थन में प्रियंका गांधी 1 अक्तूबर की दोपहर को जुलाना की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका सुबह 11.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगी और 12.10 बजे जुलाना पहुंचेंगी। 12.15 बजे से 1.15 बजे तक रैली में रहेंगी। इसके बाद, वह बवानीखेड़ा की नई अनाज मंडी में प्रदीप नरवाल के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचेंगी।

मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी 2 अक्तूबर को प्रदेश में दो रैलियां होंगी। सबसे पहले दोपहर में वह चरखी दादरी जिले के बाढ़ड़ा की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 4.20 बजे हांसी पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।


आज हुड्डा नापेंगे पांच विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का शेड्यूल भी जारी किया है। मंगलवार को हुड्डा राहुल गांधी की यात्रा के साथ न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में दौरे पर रहेंगे। हुड्डा सबसे पहले आदमपुर की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह समालखा, कुंजपुरा करनाल, पुन्हाना मेवात में रैली को संबोधित करेंगे। इनके अलावा, पलवल शहर और गांवों में रोड शो करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed