फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress opened a front against the government on the issue of army recruitment

हरियाणा: सेना में भर्ती बंद के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कितने पद हैं खाली

Mon, 09 May 2022 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 11:15 PM IST
सार

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि तीनों सेनाओं में पद खाली है फिर भी भर्ती क्यों नहीं हो रही। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र तक युवाओं की बात पहुंचाए।

विज्ञापन
Haryana Congress opened a front against the government on the issue of army recruitment
सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले तीन साल से सेना में भर्ती बंद होने पर हरियाणा में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने भर्ती बंद होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही तुरंत प्रभाव से भर्ती शुरू कराने समेत ओवरऐज हुए युवाओं को आयु में छूट की भी मांग की है।

विज्ञापन

 
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा संसद में उठाया तो केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माना कि सेना में गैर अधिकारी वर्ग के 8139 पद और जेसीओ/ओआर के 108685 पद खाली हैं। नौ सेना में अधिकारी वर्ग के 1557 और नौसैनिक के 11709 पद खाली हैं वहीं वायु सेना में अधिकारी वर्ग में 571 और वायुसैनिकों के 4970 पद खाली पड़े हैं। हुड्डा ने कहा कि एक तरफ इतने पद खाली पड़े हैं और भर्तियां बंद कर रखी है, यह युवाओं के साथ अन्याय है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

कोरोना के नाम पर सेना में भर्तियां बंद होने से हरियाणा के युवाओं ने जबर्दस्त आक्त्रसेश है। रोहतक, झज्जर, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी समेत हरियाणा के हर जिले में युवा सड़कों पर उतर कर सेना में भर्ती शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर युवाओं की मांगें नहीं मानी गई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक उनके हकों की लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 5 साल में भर्ती के लिए हुई रैलियों की संख्या बताती है कि सेना में भर्ती धीरे धीरे कम हो रही है। वर्ष 2017-18 में 106 रैलियां हुई, 2018-19 में 92 रैलियां, 2019-20 में 95 रैलियां, 2020-21 में 47 रैलियां और 2021-22 में सिर्फ 4 भर्ती रैलियां ही हुई हैं। 


प्रदेश के युवाओं की मांग केंद्र तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए और सेना में भर्ती आयोजित करवाने को लेकर सड़कों पर उतर रहे युवाओं की मांग से अवगत कराना चाहिए। प्रदेश सरकार को केंद्र से हरियाणा के लिए सेना की खुली भर्ती का आयोजन जल्द करने के साथ ही भर्ती बंद होने से ओवरएज हुए युवाओं को भी मौका देने की मांग करनी चाहिए।
 

सैलजा ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी की दर अन्य राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक 34.5 प्रतिशत हो चुकी है। सेना की भर्ती में ओवरएज होने से भिवानी जिले के पवन नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। यह बेहद ही दुखद घटना थी। आज प्रदेश के युवा हताश और निराश हैं। प्रदेश के युवा सेना में भर्ती की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।


 

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणवियों का सैन्य बलों में अहम स्थान है। प्रदेश के अनेक वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। इनसे प्रेरणा लेते हुए ही आज लाखों युवा सेना में जाने को आतुर हैं। लेकिन, प्रदेश व केंद्र सरकार इनकी भावनाओं को समझने में नाकाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed