फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress demands dismissal of Saini government, former CM Hooda meets Governor along with MLAs

Haryana: कांग्रेस ने सैनी सरकार को बर्खास्त करने की रखी मांग, पूर्व सीएम हुड्डा MLAs के साथ राज्यपाल से मिले

Thu, 20 Jun 2024 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 06:50 PM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। किरण चौधरी के इस्तीफे पर सैलजा के बयान पर कहा कि यदि किसी के साथ इंसाफ नहीं हुआ है तो उसे हाईकमान के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Haryana: Congress demands dismissal of Saini government, former CM Hooda meets Governor along with MLAs
हरियाणा राजभवन से भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य ज्ञापन देकर लौटते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्पमत में आई सैनी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने विधायकों संग राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि राज्य सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसलिए सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह फ्लोर टेस्ट की मांग इसलिए नहीं करना चाहते हैं कि क्योंकि राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा है। इससे राज्य की बदनामी होगी। इसलिए विधानसभा को भंग कर देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा के खुद के 41 विधायक हैं। इसमें एक निर्दलीय और हलोपा के एक सदस्य का समर्थन प्राप्त है। बहुमत के लिए 44 का आंकड़ा चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के पास से लौटने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने किरण चौधरी के इस्तीफे पर कुमारी सैलजा के बयान पर कहा कि टिकटों का बंटवारा कांग्रेस हाईकमान करता है। यदि किसी के साथ इंसाफ नहीं हुआ है तो उसे हाईकमान के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।


साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए उनके पास नंबर नहीं है। यदि कोई दल 13 विधायकों के समर्थन का दावा करता है तो कांग्रेस उसे समर्थन देने के बारे में सोच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed