फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress appointed observers for Jan jagran abhiyan against Inflation

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी: जनजागरण अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त, हुड्डा खेमे के नेताओं को नहीं मिली जगह

Sat, 13 Nov 2021 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 12:58 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। महंगाई के खिलाफ 14 से 29 नवंबर तक हरियाणा कांग्रेस को जनजागरण अभियान चलाना है। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है लेकिन हुड्डा खेमे के नेताओं को इसमें जगह नहीं दी गई। ऐसे में कांग्रेस का यह अभियान अंतर्कलह की भेंट चढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Haryana Congress appointed observers for Jan jagran abhiyan against Inflation
भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। महंगाई पर चलाया जाने वाला जनजागरण अभियान भी अंतर्कलह की भेंट चढ़ सकता है। इसे लेकर शुक्रवार को नियुक्त पर्यवेक्षकों में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा से जुड़े नेताओं को जगह नहीं मिली है। सूची में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा या अन्य दिग्गजों के समर्थक ही शामिल हैं।

विज्ञापन


कांग्रेसियों को 14 से 29 नवंबर के बीच महंगाई के विषय को लेकर जनता के बीच जाना है। सभी जिलों में कांग्रेस नेता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और मौजूदा केंद्र सरकार के अर्थव्यवस्था को ठीक से न संभालने का आरोप लगाते हुए जनता को जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार सैलजा ने सभी 22 जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इन पर संबंधित जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का जिम्मा रहेगा। ये प्रतिदिन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजेंगे, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लगाए पर्यवेक्षक 
अंबाला में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, भिवानी में लाल बहादुर खोवाल, दादरी में अमर सिंह, फरीदाबाद में पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, फतेहाबाद में पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, गुरुग्राम में हरपाल बूरा, हिसार में कंवरजीत सिंह प्रिंस, झज्जर में पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, जींद में रामनिवास राडा, कैथल में मधुसूदन बवेजा, करनाल में पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक सबू सिंह पुनिया, कुरुक्षेत्र में पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, महेंद्रगढ़ में पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, नूंह में ललित भड़ाना, पलवल में जगदेव मलिक, पंचकूला में अनिल सैनी, पानीपत में पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, बलविंदर पुनिया, रेवाड़ी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युकां संजय छोक्कर, रोहतक में धर्मपाल गुप्ता, सिरसा में बजरंग दास गर्ग, सोनीपत में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा व यमुनानगर में सुरेश युनिसपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed