फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Nayab Saini tweet before rahul gandhi rally in assandh

Haryana Election: राहुल गांधी पर भड़के नायब सैनी, कहा-'अपना घर भरेंगे' कहने वाले के लिए प्रचार करना भ्रष्टाचार

Thu, 26 Sep 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कहा कि एक ऐसा प्रत्याशी जो सरकारी खजाने को लूटने का खुलेआम ऐलान कर रहा हो, उसके समर्थन में अपनी सभा की शुरुआत करना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कट्टर भ्रष्टाचारी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini tweet before rahul gandhi rally in assandh
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज असंध से हरियाणा में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं। राहुल की रैली से पहले कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। 
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि अभी मुझे मीडिया से जानकारी मिली कि आरक्षण विरोधी सोच रखने वाले नेता राहुल गांधी हरियाणा में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत असंध से कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी ने चुनाव रैली की शुरुआत उसी कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में की है, जिसने दो दिन पहले खुलेआम हरियाणा को लूटने का ऐलान करते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो "अपना घर भरेंगे" और "अपनों का घर भरेंगे।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि असंध के कांग्रेस प्रत्याशी से उनकी क्या सांठ-गांठ है। वो हरियाणा में कहीं और से भी तो रैली शुरू कर सकते थे लेकिन, उन्होंने असंध को ही क्यों चुना? क्या ये अपनों का घर भरना दिल्ली दरबार का खजाना भरने का कोई प्लान तो नहीं है, राहुल गांधी इसका जवाब दें। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की चैंपियन है। राहुल गांधी खुद भ्रष्टाचार के केस में जमानत पर हैं। कांग्रेस ने हरियाणा को भी खूब लूटा है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि असंध के उम्मीदवार के समर्थन में अपनी रैली की शुरुआत करके क्या वे अपना घर भरने का एजेंडा लेकर आए हैं। 

सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने असंध से सभा की शुरुआत करके कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी दी है। हरियाणा का जन-जन बोल रहा है अगर गलती से भी आ गया हाथ तो जनता के खजाने का बिगड़ेगा हालात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed