फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Naib Saini distributed appointment letters to TGT teachers

Panchkula: सीएम नायब सैनी ने TGT अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-विपक्ष ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग

Tue, 30 Jul 2024 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान दिया। 

विज्ञापन
Haryana CM Naib Saini distributed appointment letters to TGT teachers
टीजीटी टीचर्स को नियुक्ति पत्र देते सीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर 3 में मंगलवार को टीजीटी के लिए राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 7441 टीजीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। भाजपा शासन में प्रदेश का विकास हो रहा है। एक लंबे समय के बाद आपके चेहरे पर खुशी देखी। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। आप सभी को दिल से सलाम है, आपने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आप लोग आगामी पीढ़ियों को तराशते हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने आधी रात में रिजल्ट तैयार होते ही घोषित किया। हम सभी का विजन स्पष्ट रहना चाहिए। हमारे शिक्षक सेवा भाव से काम करते हैं। शिक्षा के धन को आपसे कोई नहीं छीन सकता। शिक्षा बांटने से और बढ़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान दिया। उन्होंने युवाओं का भविष्य संवारा। हम मनोहर लाल की तरह तेज गति से विकास कर रहे हैं। मनोहर लाल ने सख्ती से पर्ची-खर्ची को बंद किया। यह पारदर्शिता मनोहर लाल की तपस्या है। 

सैनी ने कहा कि 2014 से पहले मंत्रियों के बेटे को नौकरियां मिलती थी। अब खबरें आती है रिक्शा वाले का बेटा अधिकारी बना। अब भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाला जाता है। कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है। बिना पर्ची खर्ची के हमने नौकरियां दी वहीं विपक्षियों ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया। रिजल्ट आता नहीं और कांग्रेस कोर्ट चली जाती है। हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। हमें पीएम मोदी की सोच को आगे बढ़ाना है। 


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता समेत मंत्री मूलचंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा भी कार्यक्रम में मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed