Haryana: सीएम मनोहर का ट्वीट, खराब हुई फसल के लिए नियुक्त किए जाएंगे क्षतिपूर्ति सहायक, जल्द मिलेगा मुआवजा
हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। इसी कड़ी में सीएम ने ट्वीट कर बताया है कि गिरदावरी के संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश से किसानों की फसल भारी नुकसान हुआ है। जिसको दिखते हुए सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही बताया कि बारिश से खराब हुई फसल के 500 एकड़ को क्षतिपूर्ति ब्लॉक में बांटा गया है।
पूरे प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसान भाईयों की गेहूं की फसल खराब हुई है। किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी खराब फसल का ब्योरा डाला जा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि गॉंव स्तर पर ही क्षतिपूर्ति सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति आकलन का कार्य पूरा… pic.twitter.com/jKRSb3RqFN
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 8, 2023
किसानों जल्द मिलेगा मुआवजा
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि हर क्षतिपूर्ति सहायक को ब्लॉक में नियुक्त किया जाएगा, पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा। उन्होंने लिखा है कि किसानों को जल्द और सही सहायता पहुंचाना योजना का लक्ष्य है। वहीं, सभी जिला उपायुक्तों को क्षतिपूर्ति सहायक से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए गए। बताया कि हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट जानकारी देते हुए बताया कि मई महीने तक सरकार की तरफ से किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।