फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: CM Manohar tweet, compensation assistance will be appointed for damage crop

Haryana: सीएम मनोहर का ट्वीट, खराब हुई फसल के लिए नियुक्त किए जाएंगे क्षतिपूर्ति सहायक, जल्द मिलेगा मुआवजा

Sat, 08 Apr 2023 09:35 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 09:35 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। इसी कड़ी में सीएम ने ट्वीट कर बताया है कि गिरदावरी के संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: CM Manohar tweet, compensation assistance will be appointed for damage crop
हरियाणा सरकार द्वारा जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश से किसानों की फसल भारी नुकसान हुआ है। जिसको दिखते हुए सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही बताया कि बारिश से खराब हुई फसल के 500 एकड़ को क्षतिपूर्ति ब्लॉक में बांटा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


किसानों जल्द मिलेगा मुआवजा
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि हर क्षतिपूर्ति सहायक को ब्लॉक में नियुक्त किया जाएगा, पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा। उन्होंने लिखा है कि किसानों को जल्द और सही सहायता पहुंचाना योजना का लक्ष्य है। वहीं, सभी जिला उपायुक्तों को क्षतिपूर्ति सहायक से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए गए। बताया कि हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट जानकारी देते हुए बताया कि मई महीने तक सरकार की तरफ से किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed