{"_id":"64737af2dc35805df5040970","slug":"haryana-cm-manohar-lal-took-part-in-the-meeting-of-the-chief-minister-council-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: मनोहर ने PM मोदी को दिया फीडबैक, 2024 में लोकसभा की 10 सीटें दोबारा जीतने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: मनोहर ने PM मोदी को दिया फीडबैक, 2024 में लोकसभा की 10 सीटें दोबारा जीतने का लक्ष्य
Sun, 28 May 2023 09:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 May 2023 09:37 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की एक सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्र को समर्पित नया संसद भवन हमारी संस्कृति, प्राचीन विरासत एवं आधुनिक आकांक्षाओं का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शिरकत की। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों से मोदी ने केंद्रीय योजनाओं का फीडबैक लिया, साथ ही जमीनी स्तर पर योजनाओं के लाभ को लेकर समीक्षा की। इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
मोदी ने आगामी चुनावी मैदान में उतरने के लिए रणनीति बताई और मूल मंत्र भी बताए। हरियाणा को 2019 की तरह दोबारा से लोकसभा की 10 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों का रोडमैप पेश किया। साथ ही पीएम मोदी को विश्वास दिलाया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा आएगी।
विज्ञापन
लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इस दौरान मनोहर लाल ने हरियाणा में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की एक सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी सौंपी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्र को समर्पित नया संसद भवन हमारी संस्कृति, प्राचीन विरासत एवं आधुनिक आकांक्षाओं का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन
नए भवन में ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, ग्रीन टेक्नोलॉजी, पर्यावरण अनुकूलता की विशिष्टता का समागम है। मनोहर लाल ने नव निर्मित संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।