फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal targeted Punjab CM Bhagwant Mann

मान पर बरसे मनोहर: कहा- पहले फ्री बांटने का वादा करते हैं, बाद में कटोरा लेकर पीएम के पास पहुंचते हैं

Tue, 29 Mar 2022 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंजाब के सीएम भगवंत मान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले फ्री बांटने का वादा करते हैं और बाद में कटोरा लेकर पीएम के पास पहुंचते हैं। उन्होंने मान को अपने दम पर राजनीति करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal targeted Punjab CM Bhagwant Mann
भगवंत मान और मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। मनोहर लाल ने कहा कि वह पहले तो चीजों को फ्री बांटने का वादा करते हैं और बाद में प्रधानमंत्री के सामने कटोरा लेकर चले गए। यह अच्छी बात नहीं, राजनीति स्वयं के दम पर होनी चाहिए केंद्र से मांगकर नहीं। मंगलवार को हरियाणा निवास पर नाबार्ड अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौर हो कि हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज मांगा था। 

विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के मसले पर अभी कोई बात नहीं हो पाई है, चंडीगढ़ हरियाणा से छिन नहीं सकता। उसमें पंजाब का भी हिस्सा है लेकिन चंडीगढ़ अपने आप में केंद्र शासित प्रदेश है। अधिकारियों का और इमारतों का उसमें 60-40 का जो कोटा है वह पहले भी था आज भी है। मनोहर लाल ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार भी 72 घंटों में किसानों के खाते में पेमेंट पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed