{"_id":"596e581d4f1c1b437b8b46e2","slug":"haryana-cm-manohar-lal-special-interview-with-sanjay-pandey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#Interview: 'बिचौलियों को जड़ से उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Interview: 'बिचौलियों को जड़ से उखाड़ फेंकना सरकार की बड़ी उपलब्धि'
संजय पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में वादों के दम पर सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब अपने किए हुए विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच जाने का मन बना लिया है। हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री तीन साल पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी काम काज में पारदर्शिता का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सबसे बड़ा काम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का किया है।
हमारी सरकार में बिचौलिया सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो गया है। अधिकतर सरकारी काम काज हमने अॅानलाइन कर दिए हैं, जिनकी मानीटरिंग मैं खुद करता हूं। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पर्ची सिस्टम खत्म कर भर्तियां योग्यता के आधार पर भर्ती शुरू कर दी हैं। अब वही लोग आगे आएंगे, जो काबिल होंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक का जो समय था, उसमें हमने ढांचा बनाकर तैयार कर दिया है। हमारी सरकार का तीसरा साल ऐसा होगा जब योजनाएं मूर्त रूप लेने लगेंगी। आने वाले छह माह में प्रदेश की जनता को खुद यह एहसास होने लगेगा कि सरकार ने पिछली सरकारों से हट कर काम किया है। मेरी बाताें का जीता जागता उदाहरण है कि 3500 घोषणाएं जो मैंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में की थीं। उनमें से 1800 पर काम पूरा हो चुका है।

दूसरे राज्य भी हमारे नक्शे कदम चलेंगे
Haryana CM Manohar lal Khattar
गांव के लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकना न पड़े इस लिए उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो का प्रावधान किया है। वर्तमान में तीन लाख से ऊपर शिकायतें सीएम विंडो पर आ चुकी हैं। जिसमें से ढाई लाख मामलों में सरकार ने एक्शन टेकन रिपोर्ट दी है। इस सबके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान मैं खुद दो घंटे से अधिक का समय जनता की समस्याएं सुनता हूं।
मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में बेरोजगारी मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती बन कर उभरी है। जिसे दूर करने के लिए हम युवाओं में जागरूकता ला रहे हैं। स्किल डवलपमेंट के माध्यम से इस बेरोजगारी का खात्मा हम करेंगे।
दूसरे राज्य भी हमारे नक्शे कदम चलेंगे
सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में काम काज में पारदर्शिता लाने के साथ भ्रष्टाचार का खात्मा किया है। हमने निष्पक्ष ढंग से पुलिस भर्ती करके दिखाई है। आने वाले समय में और भी भर्तियां निष्पक्ष होंगी। ई रजिस्ट्रेशन, ई चालान, ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी जैसे कई काम हैं। आने वाले समय में दूसरे राज्यों को हमारे नक्शे कदम पर चलना होगा। वर्तमान में भी हरियाणा की कई नीतियां दूसरे राज्य लागू कर रहे हैं। टीचर ट्रांसफर पॅालिसी उनमें से एक है।

हुड्डा को जनता ने अपनी अदालत में सजा दी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हुड्डा को जनता ने अपनी अदालत में सजा दी
जनता में यह इंप्रेशन है कि हुडडा ने गलत काम किया है। जनता ने अपनी कोर्ट में उनको सजा दे दी है। बाकी कानूनी सजा देना कोर्ट का काम है हमारा नहीं। हमारे पास जो सबूत, जानकारियां और शिकायतें होती हैं वो हम जांच ऐजेंसियों और कोर्ट को दे देते हैं।
सीबीआई जैसी ऐजेंसी जांच कर रही है। वो किसी का फेवर नहीं करेगी। अब एक ऐसे मुख्यमंत्री भी इस प्रदेश के रहे हैं जो आज दस साल की सजा काट रहे हैं। उनको किसी सरकार ने नहीं, बल्कि कोर्ट ने जेल भेजा है।