फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal said print media will always be relevant and reliable

Haryana: पत्रकारों की पेंशन अब 11000 रुपये, मनोहर लाल बोले- प्रिंट मीडिया हमेशा प्रासंगिक और विश्वसनीय रहेगा

Sun, 23 Apr 2023 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब पत्रकारों की पेंशन राशि ऑटोमेशन मोड पर डीए में वार्षिक वृद्धि के अनुपात में बढ़ेगी। साथ ही कहा कि फील्ड पर काम करने वाले मीडियाकर्मियों के अलावा डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों को भी ऐसी सभी योजनाओं से जोड़ने की हमारी योजना है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal said print media will always be relevant and reliable
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रिंट मीडिया हमेशा प्रासंगिक और विश्वसनीय रहेगा और हितधारकों को आगे बढ़ने की जरूरत है। अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रिंट मीडिया उद्योग प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री रविवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय मीडिया मीट कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर एंड न्यूज एजेंसी एम्प्लॉइज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नगर निगम भवन सेक्टर-35 चंडीगढ़ में आयोजित समारोह का संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर संत श्री धन्ना भगत जयंती के अवसर पर पत्रकारों की पेंशन को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पत्रकारों की पेंशन राशि ऑटोमेशन मोड पर डीए में वार्षिक वृद्धि के अनुपात में बढ़ेगी। साथ ही कहा कि फील्ड पर काम करने वाले मीडियाकर्मियों के अलावा डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों को भी ऐसी सभी योजनाओं से जोड़ने की हमारी योजना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई हस्तियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डायरेक्टर प्रिंसिपल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32, चंडीगढ़ की प्रो. जसबिंदर कौर, प्रोफेसर और हेड, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32, चंडीगढ़, की डॉ. रवनीत कौर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और प्रमुख पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, के प्रो. डॉ. आरआर शर्मा, पूर्व निदेशक, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पदम श्री डॉ. जगत राम, एसोसिएट प्रोफेसर, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉ. सुचेत सचदेव, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के डॉ. रत्ती राम शर्मा और प्रो. और प्रमुख, डॉ. सुमन सिंह को चिकित्सा विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार के साथ सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed