फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal said No Religious Prayers In Open Without Permission

शीतकालीन सत्र: हरियाणा विधानसभा में गूंजा खुले में नमाज का मामला, सीएम बोले- तय स्थानों पर ही करें पूजा व नमाज

Tue, 21 Dec 2021 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 09:31 PM IST
सार

खुले में नमाज का मामला मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में गूंजा। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने यह मुद्दा उठाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी दें, जिसे नमाज के लिए उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal said No Religious Prayers In Open Without Permission
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : @cmohry

विस्तार

गुरुग्राम में खुले में नमाज का मामला तीसरे दिन भी गूंजा। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शून्यकाल के दौरान मांग रखी कि वक्फ बोर्ड की इदगाह, मस्जिद और कब्रितानों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, सरकार उनको खाली कराकर समाज के लोगों को दें, ताकि वे नमाज पढ़ सकें। इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आप वह वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी दें, बाद में इसे नमाज के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


विधायक द्वारा गुरुग्राम में सीएम के खुले में नमाज बर्दाश्त नहीं के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को तूल ना दें। गुरुग्राम में जब तक स्थाई स्थान तय नहीं हो जाते, जब तक डीसी को  कुछ स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं, वहां पर लोग नमाज अदा कर सकते हैं। और यह सब वहां के लोगों की सहमति से किया गया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में नमाज से टकराव के हालात बन रहे थे, उनको टालने और शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म आस्था का मामला है, इसे प्रदर्शन की शक्ल नहीं देनी चाहिए। सभी लोग अपने-अपने धर्मों के अनुसार पूजा और नमाज करें। एकाध बार तो ऐसे कार्यक्रम हो सकते हैं लेकिन रुटीन में ऐसा निश्चित स्थान पर ही करें। हिंदु, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के सभी बड़े त्योहार जिलों में डीसी की अनुमति के आयोजित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में गुरुग्राम में कहा था कि खुले में नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर मुस्लिम विधायक लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि खुले में नमाज करने दें। इससे पहले मोहम्मद इलियास और मामन सिंह भी इस मामले को सदन में उठा चुके हैं। दोनों विधायकों ने मांग रखी कि मुस्लिम समाज के लोगों को खुले में नमाज करने दी जाए।

नहरों की सफाई मामले की होगी जांच
खरखौदा विधायक ने सदन में नहरों की सफाई नहीं होने का मुद्दा रखा। हालांकि, बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि रबी व खरीफ सीजन की फसलों की बुआई से पहले हर साल दो बार नहरों की गाद निकालकर उनकी सफाई की जाती है। विधायक द्वारा ये कहने पर कि केवल कागजों में सफाई होती है, मौके पर कोई सफाई नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। एक अन्य सदस्य के प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि नूंह जिला के पुन्हाना विधानसभा निर्वाचन क्ष़ेत्र के गांव बाढा में पंप हाउस का निर्माण कार्य 30 जून 2022 तक पूरा करवा लिया जाएगा।

मेन दिल्ली रोड पर बनाया जाएगा एलिवेटिड रोड: डिप्टी सीएम
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार के लोगों की सुविधा के लिए ‘मेन दिल्ली रोड’ पर एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा जिसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर होगी। इसको सेक्टर-14 को पार करके डाऊन-टर्न किया जाएगा। इस एलिवेटिड रोड पर शहर के मुख्य जंक्शनों पर 5-6 एंट्री-एग्जिट प्वाईंट बनाए जाएंगे, इसमें मुख्य सड़क तोशाम रोड, राजगढ़ रोड आदि को भी कनेक्ट करने की योजना है।

डिप्टी सीएम ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में आगे बताया कि उक्त एलिवेटिड रोड की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जा रही है, यह रिपोर्ट फाइनल होते ही वर्ष 2022 में जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed