हरियाणा की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार, सरकार का लाइसेंस रिन्यू कराने आया हूं: सीएम मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार है। पूर्व नेताओं की तरह से हमने भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की परंपरा को खत्म करके देश, प्रदेश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाए हैं। मैं इसी परिवार से दोबारा से सरकार चलाने के लिए लाइसेंस को रिन्यू करने की अपील लेकर आया हूं और जनता इस बार फिर से उन्हें आशीर्वाद देगी।
सीएम मंगलवार को जिले में 13 जगहों पर पहुंची 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। गुहला-चीका के गांव भागल से यात्रा ने जिले में प्रवेश किया। इसके बाद गुहला-चीका, कांगथली, सीवन, कैथल में कई जगहों, पूंडरी, ढांड व कौल में करीब 13 जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया।
हर जगह 5 से 6 भाजपा टिकटार्थी नेताओं द्वारा जुटाई गई भीड़ ने सीएम का अभिनंदन किया। कैथल में 31 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने सीवन को नगर पालिका बनाने व हरियाणा में विकास परियोजनाओं के लिए सोशल ऑडिट सिस्टम लागू करने का भी एलान किया। सीएम ने सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि कैथल सहित प्रदेश में सभी हल्कों में भाजपा की टिकट के लिए 15 से 20 तक उम्मीदवार हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी
सभी टिकट चाहते हैं। यदि उन्हें कह दिया जाए कि एक कमरे में जाकर एक उम्मीदवार पर सहमत हो जाओ तो वे सिर फटौव्वल कर लेंगे। इसीलिए टिकट का फैसला बड़ों पर छोड़ दिया जाए। उनकी व पीएम नरेंद्र मोदी की भी मजबूरी है, टिकट एक को मिलेगा, गुलाब की पंखुड़ी एक को दी जाएगी। बाकी उनका समर्थन करें। जो चुनाव नहीं लड़ेगा, उसे भी काम दिया जाएगा।
नायब सैनी को नारायणगढ़ से विधायक चुना गया, फिर वे मंत्री बनें, अब वे सांसद हैं। इस बार नारायणगढ़ से किसी ओर को टिकट देना होगा। जिला परिषद हो, पंचायत समिति हो या फिर कोई अन्य अदायरा। सभी जगह पार्टी नेताओं के लिए काम है। जो चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्हें भी काम दिया जाएगा। इसीलिए एकजुट होकर आज के बाद नेता के जयकारे लगाना छोड़ दें। नारे केवल दो लगाएं, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।
कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला पर शहर में सभी चौक-चौराहों से जमकर निशाना साधा और कहा कि उनका सूरज डूब चुका है। इस बार कैथल से भी भाजपा विजयी होगी। ईमानदारी, पारदर्शिता, सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता, परिवारवाद का खात्मा जैसी उपलब्धियों के आधार पर जनता से फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा और लोगों पर फूलों की वर्षा की।
जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, करनाल के विधायक संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर खुली बस में सवार थे।