{"_id":"5e1cc9138ebc3e88010680e2","slug":"haryana-cm-manohar-lal-meet-birender-singh-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बीरेंद्र सिंह से मिले सीएम मनोहर लाल, दो घंटे चली बातचीत, इसलिए अहम है मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बीरेंद्र सिंह से मिले सीएम मनोहर लाल, दो घंटे चली बातचीत, इसलिए अहम है मुलाकात
Tue, 14 Jan 2020 01:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के साथ ही भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर सीएम मनोहर लाल की पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह साथ लंबी बातचीत हुई है। रविवार रात नौ बजे से लेकर 11 बजे तक नई दिल्ली में दोनों ने अनेक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श किया गया। चार दिन पहले ही बीरेंद्र सिंह की अमित शाह से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
सीएम और बीरेंद्र की मुलाकात को वर्तमान परिपेक्ष्य में काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा को आगामी एक माह के भीतर नया अध्यक्ष मिलना है। सबसे उपयुक्त चेहरा पार्टी के लिए कौन हो सकता है और किसके नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाए, सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा सीआईडी विवाद और जजपा के भीतर मचे घमासान को लेकर भी मंथन हुआ है। सुभाष बराला की जगह किसी जाट चेहरे को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए या फिर नॉन जाट चेहरे पर दांव लगाया जाए, भाजपा के भीतर इसे लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, सिरसा से आजाद विधायक गोपाल कांडा ने भी रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। हरियाणा भवन में लगभग 45 मिनट तक दोनों के बीच वार्ता हुई। मुलाकात के बाद गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से मिले हैं। सीआईडी सहित अन्य सभी विभाग मुख्यमंत्री के अधीन ही होते हैं। किसी विभाग को लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कोई विवाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
15 फरवरी तक हरियाणा भाजपा को मिल जाएगा नया अध्यक्ष
हरियाणा भाजपा को 15 फरवरी से पहले नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की वजह से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी हुई है। अभी जिला अध्यक्ष और मंडल के चुनाव चल रहे हैं। 15 फरवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाएगा।