फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar Will Visit to Kumbh 2019

प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाने के बाद ही जींद उपचुनाव में हुंकार भरेंगे सीएम, ये रहा शेड्यूल

Wed, 16 Jan 2019 11:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Jan 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar Will Visit to Kumbh 2019
manohar lal khattar - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जींद उपचुनाव में हुंकार भरेंगे, लेकिन उससे पहले वह प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए सीएम 19 से 22 जनवरी तक यूपी और गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 22 जनवरी को प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले वह 21 जनवरी को बनारस में काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही प्रवासी भारतीयों के एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सीएम 19 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में स्टैच्यू आफ यूनिटी का अवलोकन करने के साथ ही वहां बनने वाले हरियाणा भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


20 जनवरी को मुख्यमंत्री गांधीनगर में होने वाले उद्योग समिट में हिस्सा लेंगे। यहां वह जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे।  21 जनवरी को गुजरात से सीधे बनारस पहुंचेंगे और  अप्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस के बाद मुख्यमंत्री 22 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे और वहां स्नान के बाद धर्माचार्यों से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू आफ यूनिटी के पास बसने वाले शहर में हरियाणा भवन बनाने का प्रस्ताव गुजरात सरकार ने दिया था। जिसके चलते सीएम अब इस भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed