फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal khattar, Vigilance registers 281 cases

भ्रष्ट अफसरों की खैर नहीं, विजिलेंस ने 281 मामले दर्ज कर शुरू की जांच, हर विभाग पर पैनी नजर

Wed, 26 Apr 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Apr 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar, Vigilance registers 281 cases
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की खट्टर सरकार में भ्रष्ट अफसरों के दिन लद गए हैं। सत्ता संभालने के बाद से सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को राज्य विजिलेंस ब्यूरो कड़ाई से अंजाम देने में जुटा है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने 26 अक्टूबर 2014 से 17 अप्रैल 2017 तक 281 मामले दर्ज किए हैं। इनमें भ्रष्टाचार, सरकारी धन के गबन और आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में चार आईएएस, तीन एचसीएस, छह मुख्य अभियंता, 39 कार्यकारी अभियंता, चार तहसीलदार, तीन नायब तहसीलदार और 40 उप मंडल अधिकारी, उप मंडल अभियंता या नगर अभियंताओं सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


इस अवधि के दौरान 163 जांचों को पूरा किया गया है, इसके आधार पर 30 राजपत्रित अधिकारियों, 29 अराजपत्रित अधिकारियों, 25 अन्य के खिलाफ 30 आपराधिक मामले दर्ज करने और 53 जांच में दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में अब तक कई आईएएस नपे

Haryana CM Manohar lal khattar, Vigilance registers 281 cases
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
 छह जांच में आपराधिक मुकदमे दर्ज करने का सुझाव भी दिया गया है। विजिलेंस ने 323 छापे मारकर 32 राजपत्रित अधिकारियों, 314 अराजपत्रित अधिकारियों और 43 अन्य व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। 

विजिलेंस के तकनीकी विंग ने 226 मामलों का आकलन कर अनेक विभागों के 323 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 7.21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली करने की सिफारिश की है।

विजिलेंस की ओर से इस सरकार में दर्ज 97 आपराधिक मुकद्दमों में कोर्ट ने 109 अधिकारियों एवं कर्मचारियों और 38 अन्य व्यक्तियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई है। सभी मामलों में आरोपियों को अदालत से पांच साल तक की कठोर कारावास की सजा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed