{"_id":"5d32a0ec8ebc3e6d1b73ee9b","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-letter-to-new-recruited-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी में नियुक्ति पा चुके युवाओं के लिए सीएम मनोहर लाल की चिट्ठी, क्या लिखा है इसमें पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी में नियुक्ति पा चुके युवाओं के लिए सीएम मनोहर लाल की चिट्ठी, क्या लिखा है इसमें पढ़ें
Sat, 20 Jul 2019 10:34 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पारदर्शी तरीके से योग्य युवाओं को रोजगार देने का दावा करने वाली मनोहर सरकार ने नौकरियां पा चुके युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम मनोहर लाल ने सभी नवनियुक्तों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है। अपनी भावना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन युवाओं को क्रांति के अग्रिम सिपाही के तौर पर संबोधित करते हुए उनसे हरियाणा को सामाजिक, आर्थिक, सुशासन के नजरिए से सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कौशल, ज्ञान और परिश्रम के बल पर हरियाणा सरकार की नौकरी में चयनित हुए युवाओं को पत्र लिखते हुए कहा है कि यह क्षण आपके और आपके परिवार के लिए गर्व एवं हर्ष के हैं। यह आपके गांव, नगर, जिला और पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि का समय महज इसलिए नहीं है कि आपको सरकारी नौकरी मिली है, अपितु आप प्रदेश में बीते कई दशकों से सरकारी भर्तियों के चयन में भाई-भतीजावाद, सिफारिश और रिश्वत के मकड़जाल को खत्म करने के लिए प्रारंभ की गई क्त्रसंति के आप अग्रिम सिपाही बनकर विजयी हुए हैं।
हरियाणा में तकरीबन 70 हजार युवाओं को अब तक सरकारी सेवा में उनके कौशल के आधार पर लिया जा चुका है। ऐसे युवाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पत्र लिखने की मंशा स्पष्ट है। वो चाहते हैं कि अयोग्यता को परास्त करते हुए जो विजय उन्होंने प्राप्त की है, उसके आधार पर अगले 25 से 30 साल राज्य की जनता की सेवा करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाए।
विज्ञापन
- राजीव जैन, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा