{"_id":"5808597a4f1c1b642e704d43","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-big-present-of-retirement-age-to-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP सरकार ने डॉक्टरों को दिया दीवाली का स्पेशल तोहफा, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP सरकार ने डॉक्टरों को दिया दीवाली का स्पेशल तोहफा, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सरकार ने डॉक्टरों को दीवाली का बड़ा तोहफा दिया है। एक बैठक करके फैसला लिया गया और उस पर मुहर भी लगा दी गई। इसके तहत हरियाणा में अब डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज ने कहा कि ऐसा करते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का अनुकरण किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि जो डॉक्टर प्रशासनिक पदों पर कार्य कर रहें हैं, वे 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। लेकिन यदि वह अपनी पसंद के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में प्रैक्टिस करने का विकल्प चुनते हैं तो वे भी 65 वर्ष तक लगातार सेवाएं दे सकेंगे।
विज ने कहा कि उन सेवानिवृत्त डॉक्टरों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा, जो मेडिकल प्रेक्टिशनर के रूप में सेवा ज्वाइन करना चाहेंगे, उन्हें दोबारा नियुक्त किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि इन उपायों से राज्य में डॉक्टरों की कमी पर नियंत्रण करने में सहायता मिलेगी।

हड़ताल के फैसले में तब्दीली नहीं
doctor shimla
डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 58 से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने पर हरियाणा सिविल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रेसीडेंट डॉ. जेएस पंवार ने कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होने पर ही इससे होने वाले फायदे के बारे में उचित जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि 26 को पूरे प्रदेश में ओपीडी में हड़ताल और 27 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला पूर्ववत है।
पंवार ने कहा कि एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में पोस्टमार्टम एलाउंस बढ़ाकर 1000 रुपये करने, पीजी पॉलिसी में बदलाव, 10 साल से अधिक नौकरी होने पर पदनाम में बदलाव, स्पेशलिस्ट कैडर और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए अलग पैकेज सहित केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी डॉक्टरों को भत्तों का भुगतान करने की मांगे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति की उम्र में बढ़ोतरी का कितना फायदा मिलेगा, इसका पता नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी अधिकतर मांगे अभी भी लंबित है, इसलिए फिलहाल हड़ताल का फैसला पूर्ववत रहेगा।