फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal held meeting with officers regarding SYL issue

एसवाईएल पर तल्ख हुए सीएम मनोहर लाल के तेवर, बोले- हमारी विनम्रता को अन्यथा न ले पंजाब

Thu, 05 Dec 2019 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal held meeting with officers regarding SYL issue
सीएम मनोहर लाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब सरकार के रुख को देखने हुए अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब हमारी विनम्रता को अन्यथा में न ले। जब सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में निर्णय दे दिया है तो इसके क्रियान्वयन में पंजाब कोई न कोई नया बहाना बनाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि कल नई दिल्ली में केंद्रीय जल सचिव के साथ पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों की बैठक है। इसके अलावा, इस बात की भी जानकारी दी गई की एसवाईएल मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय शायद 3 जनवरी, 2020 को अपना अंतिम फैसला देगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिए कि पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्य जैसे कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के साथ जितने भी छोटे-बड़े मुद्दे हैं, उनकी तुरंत एक सूची तैयार करें। 14 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी एक बैठक तय है। उन्होंने कहा कि पराली व प्रदूषण के मुद्दे पर भी पंजाब हरियाणा को निशाना बनाकर देश को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पराली एक ऐसा मुददा है जिस पर दिल्ली सरकार पिछले तीन साल से हरियाणा-पंजाब पर आरोप लगा रही है। इस दौरान दिल्ली में चुनाव में भी यह मुददा केजरीवाल की तरफ से उठाया जा सकता है। ऐसे में सरकार इस बार सारा होमवर्क कर दिल्ली के सीएम को मुंहतोड़ जवाब देना चाह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed