{"_id":"62558b774e0e4a4b3e393986","slug":"haryana-cm-manohar-lal-flagged-off-akhand-bharat-sandesh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत यात्रा-2022: सीएम मनोहर लाल ने दिखाई हरी झंडी, 131 बेटियां हर जिले में पहुंचाएंगी एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत यात्रा-2022: सीएम मनोहर लाल ने दिखाई हरी झंडी, 131 बेटियां हर जिले में पहुंचाएंगी एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश
Tue, 12 Apr 2022 08:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:00 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास से अखंड भारत और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संदेशवाहिनी सात दिवसीय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में चार राज्यों और 19 जिलों की 131 बेटियां हरियाणा के हर जिले में जाकर यात्रा के थीम के अनुसार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना पर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
यात्रा को हरी झंडी दिखाते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्कूली जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि जब वह वर्ष 1967 में आठवीं कक्षा के छात्र थे तो उन्होंने भी पांच स्कूलों के विद्यार्थियों के 40 सदस्यीय दल के साथ एक संदेश यात्रा में हिस्सा लिया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रोहतक से शुरू होकर चंडीगढ़, शिमला, कंडाघाट आदि स्थानों का भ्रमण किया। उस यात्रा का अनुभव अद्भुत रहा था जो कि आज भी उनके मानस-पटल पर अंकित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंगलवार को ‘अखंड भारत यात्रा-2022’ में शामिल बेटियों को संबोधित कर रहे थे। इंडियन मीडिया सेंटर की ओर से आरंभ की गई इस यात्रा को मनोहर लाल ने सीएम आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व अंडमान निकोबार की 131 बेटियां शामिल हैं। यह यात्रा 18 अप्रैल को सोनीपत में संपन्न होगी। उन्होंने यात्रा में शामिल बेटियों के लिए पांच लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र-निर्माण व रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। अखंड भारत के लिए बेटियों द्वारा दिया जा रहा योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय खेल करवाने के प्रयास करेंगे: दुष्यंत
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार किसी न किसी खेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हरियाणा में करवाएगी। इससे खिलाड़ियों को और अधिक प्रेरणा मिलेगी। दुष्यंत अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर हैंडबॉल की पुरुष व महिला वर्ग की राज्य टीम के खिलाड़ियों से मिल कर उनका हौसलाफजाई कर रहे थे। महिला हैंडबॉल टीम ने हाल ही में इंदौर में हुई 50वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण व पुरुष हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता है।
चौटाला टेबल टेनिस ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दे रही है। खिलाड़ियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें तराशने में लगी है। हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कौंटिया ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के मार्गदर्शन में दोनों वर्गों की टीम ने राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।