{"_id":"62a85c84b0d4a731c9273e09","slug":"haryana-cm-manohar-lal-flag-off-mountaineering-expedition-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर लाल ने पर्वतारोहियों के दल को किया रवाना, कहा-हरियाणा के ग्रामीण जीवन में भी एडवेंचर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मनोहर लाल ने पर्वतारोहियों के दल को किया रवाना, कहा-हरियाणा के ग्रामीण जीवन में भी एडवेंचर है
Tue, 14 Jun 2022 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Jun 2022 03:31 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में भी ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिए हरियाणा में पर्यटन बढ़ाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को पर्वतारोहियों के एक दल को रवाना किया। पर्वतारोहियों का दल चंडीगढ़ से माउंट युनाम जाएगा। पर्वतारोहियों से संवाद कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका अनुभव जाना। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि स्थानीय लोग सीखें और आजीविका अर्जित करें। हम मोरनी क्षेत्र का विकास कर रहे हैं और हमने 1000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। टिक्कर ताल के पास ऐसे 30 युवाओं के प्रशिक्षण के साथ काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हरियाणा के गांव के जीवन में ही एडवेंचर है। हरियाणा में एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए मोरनी में मिल्खा सिंह एडवेंचर क्लब के स्थापना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन