फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Announced To Give Both Hockey Players Of Haryana Rs 2.5 Crore Each And Job

हरियाणा: पहलवान रवि दहिया को चार, सुरेंद्र व सुमित को मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये, भव्य स्वागत भी होगा

Thu, 05 Aug 2021 05:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 05:44 PM IST
सार

गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हॉकी टीम में सोनीपत के सुमित कुमार और कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Manohar Lal Announced To Give Both Hockey Players Of Haryana Rs 2.5 Crore Each And Job
पदक विजेता हॉकी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि के साथ सरकारी नौकरी और रियायती दरों पर प्लॉट देगी। गुरुवार को कुश्ती में रजत व हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। मंत्रिमंडल बैठक में सभी मंत्रियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया को खेल नीति के अनुसार चार करोड़ रुपये, प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी व रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट दिया जाएगा। रवि दहिया के गांव नाहरी जिला सोनीपत में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर कुश्ती स्टेडियम बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम ने पदक का सूखा खत्म किया है। इस टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र व सुमित शामिल हैं। इन्हें खेल नीति के तहत ढाई-ढाई करोड़ रुपये व द्वितीय श्रेणी की नौकरी खेल विभाग में दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें वरिष्ठ कोच के पद पर नियुक्ति देंगे ताकि खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा सके। दोनों खिलाड़ियों को सरकार रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक-एक प्लॉट भी देगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूरे देश को नाज है। पदक जीतने पर पूरा मंत्रिमंडल खुशी में शामिल हुआ और एक-दूसरे को बधाई देने के साथ मुंह मीठा करवाया।

पदक विजेता खिलाड़ियों का मान-सम्मान के साथ होगा भव्य स्वागत: संदीप सिंह

हरियाणा सरकार प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों का मान-सम्मान के साथ भव्य स्वागत करेगी। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गुरुवार को कुश्ती व हॉकी में भारत के रजत व कांस्य पदक जीतने पर यह घोषणा की। हॉकी टीम में दो खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जबकि पहलवान रवि दहिया भी सोनीपत के हैं।

गुरुवार को कुश्ती और हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत देश का मान बढ़ाने वाली है। यह परिजनों की प्रेरणा का परिणाम है। हॉकी के लिए 41 साल बाद स्वर्णिम दौर आया है। इसका पूरा श्रेय हर उस खिलाड़ी को जाता है जिसने अंतिम पल तक देश के लिए संघर्ष किया। अब हॉकी खिलाड़ियों को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। यहां से हॉकी टीम को आगे की तरफ बढ़ना है। 

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में: विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुवार का दिन भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। सुबह हॉकी में कांस्य पदक जीता और दोपहर बाद कुश्ती में रजत पदक जीत लिया। उन्होंने कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। अन्य खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। विजेता खिलाड़ी जैसे ही देश की धरती पर पैर रखेंगे, उन्हें पुरस्कार राशि दे दी जाएगी।

दहिया, हॉकी टीम को बधाई, कुश्ती में और पदक की उम्मीद: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर पहलवान रवि दहिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कुश्ती में और पदक आने की उम्मीद है। हुड्डा ने रवि दहिया का फाइनल मुकाबला खेल मैदान में लोगों के साथ बैठकर देखा। उन्होंने कहा कि रवि दहिया का प्रदर्शन रोमांचित करने वाला था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने उच्चतम श्रेणी का प्रदर्शन किया। देश और प्रदेश को रवि दहिया पर गर्व है। हॉकी टीम भी बधाई की पात्र है। इससे राष्ट्रीय खेल के उज्जवल भविष्य की नींव पड़ेगी। हुड्डा ने नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed