{"_id":"52b362c57fa9c177b7cc42cd4fefcc61","slug":"haryana-cm-khattar-will-communicate-directly-with-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों, मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों, मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम खट्टर
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सुशासन लागू करने की तैयारी कर रही खट्टर सरकार के काम करने का अंदाज पिछली सरकारों से पूरी तरह से जुदा हागा। मंगलवार से इसकी बानगी दिखनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। मंत्रियों और विधायकों के साथ संवाद के समय अफसरशाही को दूर रखा जाएगा। यह समय संगठन और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के क्रियाकलापों को जनता तक पहुंचाने वाले नुमाइंदों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं, विभिन्न जिलों में होने वाले दौरों में मुख्यमंत्री केसाथ चॉपर या गाड़ी में स्थानीय प्रतिनिधि (क्षेत्र विधायक या मंत्री) बैठेंगे। जिससे उनके साथ स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उनका हल निकाला जा सके। शीघ्र ही सुरक्षा दस्ते को भी इस संदर्भ में हिदायतें जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्थानीय विधायकों को काम का श्रेय देने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। विधायकों की पीठ थपथपाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने कर ली है। प्रत्येक माह मंत्रिमंडल की एक बैठक होगी। इस बैठक से पहले ही खट्टर मंत्रिमंडल के साथ अलग से बैठक कर सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अलग से चतुर्थ तल पर बैठने वाले सभी ओएसडी और सलाहकारों के साथ भी बैठक की है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी को स्वच्छ प्रशासन और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का पाठ पढ़ाया गया है।
यह है अलग काम की शैली
सचिवालय में सुबह नौ बजे पहुंचने वाले मुख्यमंत्री ने समय की पाबंदी के बारे में सभी अधिकारियों को ताकीद कर दिया है। जल्द ही भ्रष्टाचार रोकने और स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नए निर्देश जारी हो सकते हैं।