फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khattar statement on dinner diplomacy in politics

राजनीति में डिनर डिप्लोमेसी पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

Fri, 07 Aug 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 07 Aug 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar statement on dinner diplomacy in politics

राजनीति में डिनर डिप्लोमेसी की गर्माहट के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ये सब मीडिया के दिमाग की उपज है। जहां बैठक होती है, वहां भोजन तो होता ही है।

विज्ञापन


खट्टर भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत सिंह की ओर से विधायकों को दिए जा रहे डिनर के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है कि राव इंद्रजीत सिंह पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और वे स्वयं भी इसमें जाएंगे। डिनर डिप्लोमेसी तो मीडिया के दिमाग की ही उपज है। जहां बैठक होती है वहां भोजन तो होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के 30 लाख सदस्य हैं तथा 20 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ये सभी पार्टी के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाएंगे।

दिल्ली को पानी देना केवल हरियाणा का फर्ज नहीं

haryana cm khattar statement on dinner diplomacy in politics

कार्यशाला में खट्टर ने कहा कि दिल्ली को पानी उपलब्ध करवाना केवल हरियाणा की जिम्मेवारी नहीं है, बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान का भी दायित्व बनता है। इसके लिए केवल यमुना नदी का ही नहीं, सतलुज, व्यास, रावी व गंगा का पानी भी दिल्ली को मिले।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से अमृतसर वाया खरखौदा-गोहाना, कैथल-गुहला-चीका-पंजाब से लुधियाना होकर अमृतसर तक एक मेगा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का आश्वासन दिया है।

सही काम कर रहे हैं लोकायुक्त
खट्टर ने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त सही काम कर रहे हैं और उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। अपने विदेश दौरे के बारे में खट्टर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुबह दिल्ली में मुलाकात की थी और उन्हें अपने आगामी विदेशी दौरे से अवगत करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed