फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM denies increase in income of creamy layer

हिसार : डिप्टी स्पीकर ने की क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री ने किया इनकार

Sun, 29 Nov 2020 06:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM denies increase in income of creamy layer
हिसार में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डिप्टी स्पीकर के क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने की मांग को मानने से इनकार कर दिया। रविवार को पिछड़ा वर्ग को पंचायती चुनाव में आठ प्रतिशत आरक्षण देने पर पिछड़ा वर्ग की ओर से हिसार के पुराना राजकीय महाविद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


अभिनंदन समारोह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पिछड़ा वर्ग की तरफ से कुछ मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिनमें क्रीमी लेयर की आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने की मांग भी शामिल थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने के हक में नहीं हैं, क्योंकि इससे जरूरतमंद को इस सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को सरकार विशेष अनुदान देगी। मनोहर लाल ने कहा कि फिलहाल बीपीएल परिवार की आय सीमा 1.20 लाख रुपये है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने जा रही है। अगले वर्ष मार्च तक इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसू गैस और पानी की बौछार बल प्रयोग नहीं 
मनोहर लाल ने कहा कि हमने किसानों को इसलिए रोका कि दिल्ली में इतने लोगों को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा मगर वे जबरदस्ती आगे बढ़ गए। हमने फैसला किया कि हम बल प्रयोग नहीं करेंगे। आंसू गैस व पानी की बौछार को मैं बल प्रयोग नहीं मानता। ये तो लोगों को रोकने के लिए अवरोधक हैं। अब ये लोग सीमा पर बिना सामाजिक दूरी के दो जगह बैठे हैं, जो खतरे का संकेत है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इनसे दिल्ली बुराड़ी के मैदान में इकट्ठा होने की अपील की है। अगर ये लोग बुराड़ी के मैदान में इकट्ठा हो जाते हैं तो इन्हें बातचीत के लिए जल्दी भी बुलाया जा सकता है।


अगले वर्ष खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा हरियाणा
मुख्यमंत्री ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में कहा कि वर्ष 2021 में हरियाणा खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा। हालांकि पहले यह इसी वर्ष होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में देश भर से 15 से 20 हजार खिलाड़ी करीब 20 खेलों में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed