{"_id":"63ccf597fe93c9028c031489","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-will-unfurl-national-flag-at-jagadhri-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जगाधरी में राष्ट्रध्वज फहराएंगे सीएम मनोहर लाल, जिला परिषद अध्यक्षों को भी मिलेगा ध्वजारोहण का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जगाधरी में राष्ट्रध्वज फहराएंगे सीएम मनोहर लाल, जिला परिषद अध्यक्षों को भी मिलेगा ध्वजारोहण का मौका
Sun, 22 Jan 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:07 PM IST
सार
देश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है कि इस बार जिला परिषद के प्रधान भी समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसमें लोहारू में अनीता देवी, बहादुरगढ़ में कप्तान सिंह, महेन्द्रगढ में राकेश कुमार, फिरोजपुर झिरका में जन मोहमद व खरखोदा में मोनिका तिरंगा फहराएंगी।
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हरियाणा में 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय थानेसर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जगाधरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे प्रिटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री संदीप सिंह पिहोवा में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है कि इस बार जिला परिषद के प्रधान भी समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसमें लोहारू में अनीता देवी, बहादुरगढ़ में कप्तान सिंह, महेन्द्रगढ में राकेश कुमार, फिरोजपुर झिरका में जन मोहमद व खरखोदा में मोनिका तिरंगा फहराएंगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला हिसार में, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला, गृहमंत्री अनिल विज अंबाला शहर, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल करनाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नूंह, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह पानीपत, कृषि मंत्री जेपी दलाल गुरुग्राम, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल फरीदाबाद, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कैथल और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सिरसा में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सोनीपत, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भिवानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा रोहतक, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक फतेहाबाद में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन