फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet portfolios CM Nayab Singh Saini distributed departments among ministers in Haryana

Haryana Cabinet Portfolio: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM ने अपने पास रखे गृह-वित्त; जानें किसे क्या मिला

Mon, 21 Oct 2024 01:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Oct 2024 01:38 AM IST
सार

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार की रात को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखे हैं। अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana Cabinet portfolios CM Nayab Singh Saini distributed departments among ministers in Haryana
नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है।

विज्ञापन


विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग और श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग देकर सैनी सरकार ने उनका कद भी बढ़ाया है। गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को जेल और सहकारिता, रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ, कृष्णलाल पंवार को सोशल जस्टिस व अन्य विभाग दिए गए हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को फूड सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स और गौरव गौतम को खेल मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए किस मंत्री को क्या मिला

  • नायब सिंह सैनी : गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए।
  • अनिल विज : ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम
  • कृष्ण लाल पंवार : पंचायत और खनन
  • राव नरबीर सिंह : उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर
  • महिपाल ढांडा : स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स।
  • विपुल गोयल : रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन
  • अरविंद शर्मा : सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म
  • श्याम सिंह राणा : कृषि, पशुपालन व मछली पालन
  • रणबीर गंगवा : पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क
  • कृष्ण कुमार : सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर
  • श्रुति चौधरी : महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग
  • आरती राव : स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष
  • राजेश नागर : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी
  • गौरव गौतम : यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed