फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cabinet expansion ceremony 28 december 2021 minister will take oath at 4 pm tomorrow haryana news in hindi

Haryana Cabinet Expansion: दो साल बाद मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

Tue, 28 Dec 2021 02:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 02:21 AM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना के साथ ही जजपा विधायक देवेंद्र बबली गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह यहां अपने सरकारी फ्लैट में रुके हैं। मंत्रिपद के लिए शुरू से ही उनका नाम चर्चा में रहा है।

विज्ञापन
haryana cabinet expansion ceremony 28 december 2021 minister will take oath at 4 pm tomorrow haryana news in hindi
28 दिसंबर, 2021 को हरियाणा कैबिनेट विस्तार समारोह - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है। नववर्ष से पहले भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जजपा विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री पद का तोहफा मिलेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम चार बजे दोनों नए मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दिवाली के दिन 27 अक्तूबर 2019 को शपथ ग्रहण करने के साथ नई सरकार अस्तित्व में आई थी। प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने के 2 साल 2 महीने और एक दिन बाद दो नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। सरकार की तरफ से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार दोपहर सवा तीन बजे मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना तो दे दी लेकिन मंत्रियों के नाम गोपनीय रखे हैं।
विज्ञापन


 भाजपा की तरफ से स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और पलवल के विधायक दीपक मंगला ने मंत्री पद पाने के लिए खूब जोर-आजमाइश की। नांगल चौधरी से भाजपा विधायक अभय सिंह यादव व दूड़ा राम का नाम भी चला। दूड़ा राम की तो दो दिन पहले ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। सोमवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला के निवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ पहुंचे, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। पुख्ता सूत्रों के अनुसार भाजपा की तरफ से डॉ. कमल गुप्ता व जजपा कोटे से देवेंद्र बबली का नाम मंत्री पद की शपथ के लिए राजभवन को भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल गुप्ता संघ के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व की भी पसंद हैं। उनका मुखर वक्ता होना पक्ष में गया। जजपा की तरफ से देवेंद्र बबली के अलावा विधायक रामकुमार गौतम, अमरजीत ढांडा व ईश्वर सिंह का नाम चर्चा में रहा। ईश्वर सिंह के बेटे को जजपा कोटे से चेयरमैन बनाया जा चुका है। ढांडा व गौतम पद की दौड़ में पिछड़ गए। जोगी राम सिहाग को सरकार चेयरमैन बना चुकी है लेकिन किसान आंदोलन के कारण उन्होंने पद नहीं स्वीकारा था।

कमल गुप्ता का कुछ भी बोलने से इंकार
डॉ. कमल गुप्ता ने मंत्री बनने को लेकर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि सूचनाएं आती-जाती रहती हैं, जब तक शपथ न हो जाए कुछ नहीं कहना। 

विस्तार के साथ ही विभागों में होगा फेरबदल
नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। भाजपा कोटे से बनने वाले कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं हैं।

डॉ. कमल गुप्ता: पिता मनफूल सिंह। 2014, 2019 में हिसार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। पेशे से डॉक्टर। पोस्ट ग्रेजुएट हैं, एमडीयू रोहतक के मेडिकल कॉलेज से 1980 में मास्टर ऑफ सर्जरी की। हिसार में जन्म, उम्र 67 वर्ष। 2012 में हिसार जिला भाजपा अध्यक्ष बने। 1996 में भाजपा टिकट पर पहला चुनाव लड़ा। तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में कांग्रेस की सावित्री जिंदल को 13646 मतों से हराया। 2019 में कांग्रेस के रामनिवास को हराकर विस पहुंचे।

देवेंद्र बबली: पिता दिलबाग सिंह। पेशे से बिजनेसमैन। बारहवीं पास हैं। आईजी कॉलेज टोहाना से परीक्षा पास की। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला को हराकर पहली बार विधायक बने। कांग्रेस नेता रहे। टिकट न मिलने पर जजपा का दामन थामा और टिकट लेकर चुनाव में 52302 मतों से जीत दर्ज की। प्रदेश में 2019 के चुनाव में जीत का दूसरा बड़ा अंतर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के करीबी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed