फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet Expansion new ministers take oath today all update

Haryana Cabinet Expansion: नायब सैनी सरकार का कुनबा बढ़ा, जानें मंत्रिमंडल विस्तार में किसे मिली जगह

Tue, 19 Mar 2024 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

12 मार्च को जजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद मनोहर लाल सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। तभी से मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की नजरें टिकी थीं। 

विज्ञापन
Haryana Cabinet Expansion new ministers take oath today all update
Haryana Cabinet Expansion हरियाणा की नई कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी थी, जो इस समारोह से दूर नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। आज आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


ये है सैनी की नई टीम
सोहना से विधायक संजय सिंह, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सुभाष सुधा, अभय यादव, असीम गोयल, महिपाल ढांडा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली है।
विज्ञापन


ये पहले ले चुके हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ
1: कंवरपाल गुर्जर 
2: मूलचंद शर्मा
3: रणजीत सिंह
4: जेपी दलाल
5: डॉ. बनवारी लाल

सूत्रों का दावा है कि सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पहले लोकसभा चुनाव के बाद होना था, लेकिन बाद में तय हुआ कि कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे। अभी मंत्रिमंडल में सीएम ओबीसी, दो जाट, एक-एक एससी, गुर्जर और ब्राह्मण समाज से मंत्री हैं।

पंजाबी, राजपूत, वैश्य और यादव समाज से कोई मंत्री नहीं था। इसलिए भाजपा हाईकमान ने चुनाव से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दे दी। शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद आनन-फानन कार्यक्रम बदल दिया गया। 

नाराजगी की बात से विज का इनकार
दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed