Haryana Budget Session: सीबीआई करेगी नफे सिंह राठी की हत्या की जांच, सदन में गृहमंत्री अनिल विज ने दिया बयान
विधानसभा के तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को हरियाणा के बजट पर चर्चा होनी है। इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने अपने-अपने सवाल लगाए हैं, लेकिन नफे सिंह राठी विधानसभा के सदस्य रहे हैं, इसलिए उनकी मौत पर शोक भी जताया गया और विपक्षी दल इसके विरोध में सरकार की घेराबंदी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज ने कहा कि हाउस की तसल्ली सीबीआई जांच से होती है तो हम तैयार हैं। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है। गीता भुक्कल ने कहा कि सीएम को कार्रवाई को लेकर आश्वासन देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात बने हैं, वे चिंताजनक हैं। अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
राठी की हत्या के बाद सभी विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सदन के अंदर पार्टियों के विधायक सरकार से प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर जवाब मांगेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने फील्ड में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बदमाश बेखौफ और जनता खौफ में जी रही है।