फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget News : Haryana Government plans to set up Two Film City In Gurugram and Pinjore

बजट में बड़ी घोषणा : हरियाणा सरकार विकसित करेगी दो फिल्म सिटी, एक गुरुग्राम में और दूसरी पिंजौर में होगी स्थापित

Fri, 12 Mar 2021 03:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Budget News : Haryana Government plans to set up Two Film City In Gurugram and Pinjore
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्तमंत्री शुक्रवार को अपना दूसरा बजट पेश किया। हरियाणा सरकार का यह बजट पूरी तरह से डिजिटल रहा। मुख्यमंत्री ने टैब के माध्यम से बजट पेश करते हुए कई घोषणाएं कीं। हरियाणा सरकार का फोकस राज्य में सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहित करना है। इस मकसद से प्रदेश में दो फिल्म सिटी विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


एक फिल्म सिटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बसेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार भी नोएडा के पास एक अति महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी को बसा रही है। ऐसे में अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को दो फिल्म सिटी का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


पिंजौर और गुरुग्राम विकसित होगी फिल्म सिटी
सरकार का सिनेमा जगत को प्रोत्साहित करने और राज्यभर में फिल्म बनाने की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा के मनोरम, ऐतिहासिक स्थल आने वाले दिनों में फिल्म शूटिंग लोकेशन के रूप में उभरेंगे। सरकार ने पंचकूला के पिंजौर और गुरुग्राम में फिल्म सिटी विकसित करेगी। बता दें कि पिंजौर में विश्व प्रसिद्ध यदुवेंद्र गार्डन है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विकसित होगा दिव्य कुरुक्षेत्र
केंद्रीय पर्यटन मत्रांलय के सहयोग से तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार एवं आध्यात्मिक संवर्धन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़- माधौगढ़-नारनौल हेरिटेज सर्किट, पंचकूला में श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा एवं माता मनसा देवी मंदिर और आदि-बद्री को विकसित किया जाएगा।

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र जिले में 134 स्थलों के साथ 40 कोस में दिव्य कुरुक्षेत्र विकसित करेगी। इस प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड विकसित करेगा। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed